Header Ads Widget

प्रभाग क्र.1 मै तत्काल बोरवेल दुरुस्त करने की आयुक्त से मांग.....नगरसेविका अख्तर बी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता जमीर बर्तनवाले ने सौंपा ज्ञापन

प्रभाग क्र.1 मै तत्काल बोरवेल दुरुस्त करने की आयुक्त से मांग
नगरसेविका अख्तर बी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता जमीर बर्तनवाले  ने सौंपा ज्ञापन
अकोला- स्थानीय प्रभाग क्रमांक 1 के विभिन्न परिसरों में हैंडपंप तथा सबमर्सिबल पंप ना दुरुस्त होने के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभाग क्रमांक 1 के नायगांव, भारत नगर, सिलोडा आदि विभिन्न परिसरों में इसके कारण पानी की समस्या निर्माण हो रही है। इस और मनपा आयुक्त ने ध्यान देकर तत्काल दुरुस्ती करने की मांग नगरसेविका अख्तर बी मोहम्मद  हनिफ के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता जमीर बर्तन वाले ने की है। बता दें  परिसर में हैंड पंप तथा सबमर्सिबल पंप की मरम्मत करना बहुत ज्यादा आवश्यक है दुरुस्ती के लिए बार-बार शिकायत देने के  बावजूद भी इस कार्य को पूरा नहीं किए जाने से परिसर में जल की समस्या निर्माण हो गई है। नागरिकों को पानी के लिए वंचित रहना पड़ रहा है तथा भारत नगर में पाइपलाइन अनेक स्थानों पर लीकेज होने के कारण परिसर में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। पाइपलाइन लीकेज होने के कारण जमा हुआ पानी से चिखल एवं दलदल का  रूप धारण परिसर ने कर लिया  है। जिससे नागरिकों को वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त समस्याओं को तत्काल हल करके कार्य को पूरा करने की मांग जमीर भाई बर्तन वाले ने आयुक्त से ज्ञापन के माध्यम से की तथा ना दुरुस्त रहने वाले बोरवेलओं की जानकारी दी।

यह बोरवेल है नादुरुस्त
 जिसमें  शिलोडा का सार्वजनिक शौचालय का सबमसिंबल पंप, शिलोडा  शंकर भये इनके घर के समीप सबसिंबल पंप,संजय नगर  भन्या पहेलवान के घर समीप  सबमर्सिबल पम,
बी संजय नगर मे बाबा किराणा के समीप,  संजय नगर  गणीकवाल  घर समीप सबमर्सिबल पंप, संजय नगर  शहीद अब्दुल हमीद चोक समीप, 
 संजय नगर मे बोद्ध विहार के समीप सबमर्सिबल पंप, सिद्धार्थ बाढी संजय नगर मे फारुक भाई घर समीप सबसिबल पंप, सिद्धार्थ बाडी येथे बौद्ध विहार  समीप सबसिबल पंप, राजुनगर  फैजेरसूल मदरसा  समीप सबसिबल पंप,राजुनगर  सेव्यद किराणा  समीप सबमर्सिबल पंप, राजू नगर  इम्मू किराणा घर समीप, सबमर्सिबल पंप, राजू नगर राजू भाई रिक्षावाले घर समीप  हातपंप, राजुनगर  बुद्दु भाई किराणा घर समीप सबसिंबल पंप, निसारनगर  महमुदिया मस्जिद घर समीप सवसिंबल पंप, भारत नगर गरीब नवान मस्जीद के सामने सबसिवल पंप, शादाब नगर अमरीन स्कूल के समीप  सबनिवल पंप, लक्ष्मी कॉलनी मेजर घर समीप सबमसिबल पंप आदि परिसरों में बड़ी संख्या में सबमर्सिबल बम ना दुरुस्त होने से स्थानीय नागरिक परेशान है। पानी जैसी अत्यंत ज्वलनशील समस्या को तत्काल हल किया जाए तथा स्थानीय नागरिकों को राहत दी जाए ऐसी मांग इस वक्त पार्षद अख्तर भी एवं जमीर भाई बर्तन वाले द्वारा म न पा  आयुक्त नीमा अरोरा से तथा संबंधित विभाग से की गई है।

Post a Comment

0 Comments

close