राजराजेश्वर दरबार मंडल ने किया सौ.रविता शर्मा का गौरव
अकोला- सामाजिक एव धार्मिक सेवा कार्य मे कार्यरत राज राजेश्वर दरबार मंडल की ओरसे स्थानीय खोलेश्वर परिसर की समाजसेवी एव राजस्थानी ब्राह्मण महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सौ. रविता शामसुंदर शर्मा का भावपूर्ण गौरव किया गया.विश्व महिला दिन के पर्वपर एव सौ.शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष मे राजराजेश्र्वर दरबार मंडल के पदाधिकारी एव परिसर की अनेक महिला संघटनो मे कार्यरत महिलाओ ने उनका गौरव कर उनके दीर्घायुष्य की कामना की.सौ.रविता शर्मा खोलेश्वर नवदुर्गा महिला मंडल की अध्यक्ष होकर वह अ.भा. मारवाड़ी महिला मंडल के सहसचिव के रूप में कार्यरत हैं.श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र समिति के निधि संकलन के लिए उन्होंने विशेष मेहनत कर निधि का संकलन किया है. उनके इस उल्लेखनीय कार्य को देखते हुये विश्व महिला दिन के पर्व पर सामाजिक दुरिया को निभाते मंडल ने सौ शर्मा का भावपूर्ण गौरव किया.इस अवसर पर सारिका जोशी,शोभा मिश्रा,राजेश जोशी,प्रमोद श्रीवास,संतोष गवई,सौ.सीता गवई, सौ.सुशीला शर्मा समेत विभिन्न संगठन के अलावा परिसर की बहुसंख्य मातृशक्ती उपस्थित थी.
0 Comments