अकोला पुलिस ने लौटाया 34 लाख 19 हजार 902 का मुद्दे माल
अकोला-जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर की संकल्पना से अकोला जिले में सभी पुलिस स्टेशन अंतर्गत दर्ज अपराध में जप्त किया गया मुद्दे माल शिकायत कर्ताओं को वापस करने के लिए विशेष मुहिम का आयोजन करके ज्यादा से ज्यादा मुद्दे माल शिकायत कर्ताओं को लौटाने हेतु अकोला जिला के सभी पुलिस स्टेशन स्तर पर मुहिम चलाकर सभी पुलिस स्टेशन प्रभारी अधिकारी को सूचना दी गई थी उसके मद्देनजर 30 मार्च को अकोला जिले के सभी पुलिस स्टेशन अंतर्गत अपराध में आरोपियों से जप्त किए गए मुद्दे माल शिकायत कर्ताओं को लौटाने की मुहिम चलाई गई जिसमें कुल 18 वाहनों की कीमत 11 लाख 55 हजार, 78 मोबाइल जिनकी कीमत ₹8 लाख 57 हजार 29 एवं सोने चांदी के आभूषण तथा नकद रकम कीमत 12 लाख 19 हजार 243 अन्य माल ₹1 लाख 88 हजार 630 ऐसे कुल 34 लाख 19 हजार 902 का मुद्देमाल मंगलवार को शिकायत कर्ताओं को लौटाया गया। इसके पहले भी इस प्रकार की मुहिम चलाकर जप्त किया हुआ मुद्दे माल विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके कुल 2 करोड 18 लाख 34 हजार 705 रुपए का मुद्दे माल शिकायत कर्ताओं को वापस किया गया था।
6 जुलाई 2020 से लेकर मार्च 2021 के विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके 2 करोड 52 लाख 54 हजार ₹607 का मुद्दे माल शिकायत कर्ताओं को सम्मान पूर्वक वापस किया गया।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर, अप्पर पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत, सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के शैलेश सपकाल पुलिस कर्मीयो ने पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी पुलिस स्टेशन में माल इन्होंने अथक परिश्रम करके इस मुहिम को सफल बनाया भविष्य में ऐसे ही मुहिम चलाकर ज्यादा से ज्यादा जप्त किया मुद्देमाल शिकायत कर्ताओं को वापस किया जाएगा ऐसा इस वक्त कहा गया।
0 Comments