अकोला स्त्रीरोग तज्ञ संघटन की अध्यक्षा बनी डॉ. वाजेदा जयपुरी
स्त्रीरोग तज्ञ संघटन की कार्यकारणी गठीत...
अकोला..विगत पच्चिस वर्ष से महीला विश्व के वैद्यकीय सेवा मे कार्यरत ज्येष्ठ स्त्रीरोग तज्ञ डॉ.वाजेदा जयपुरी की अकोला स्त्रीरोग तज्ञ संघटन के अध्यक्ष पदपर नियुक्ती हुयीं. हाल ही मे अकोला स्त्रीरोग तज्ञ संघटन के कार्यकारणी की ऑनलाईन सभा संपन्न हुयीं.इस ऑनलाईन सभा मे वर्ष २०२१- २०२२ के लिये डॉ.वाजेदा जयपुरी कों संघटन की नयी अध्यक्षा घोषित किया गया.इस सभा मे डॉ. वाजेदा जयपुरी के नेतृत्व मे संघटन की कार्यकारणी सर्वसंमती से घोषित की गयी.इस कार्यकारणी मे संघटन की उपाध्यक्ष के रूप में डॉ.अपर्णा वाहने,सचिव डॉ. क्षितीजा मराठे, डॉ.पद्मा मोटवानी, कोषाध्यक्ष डॉ.वंदना चांडक,क्लिनिकल सेक्रेटरी डॉ.मनी विरवाणी, कच्ररल सेक्रेटरी डॉ शीतल मुरारका,जॉइंट ट्रेझरर डॉ. मेहवीश खान आदीं कामकाज देखेंगे. डॉ. वाजेदा जयपुरी ने अपने नियुक्तीपर सभी का आभार मानते हूयें इस कार्यकाल मे करोना संक्रमण के परिवेश मे गर्भवती स्त्रीयो मे जागरूकता लाने हेतू अनेक रचनात्मक उपक्रम लेने की मंशा जाहीर की.उन्होंने स्त्रीरोग संघटन मे अनेक पद विभूषित किये है. उनका यह प्रदीर्घ अनुभव संघटन के ढाचे को नया आयाम देने में मदत करेगा.ऐसी बात सभा मे सहभागी सदस्य ने इस अवसरपर कहकर उनका स्वागत किया. डॉ. वाजेदा जयपुरी की नियुक्ती पर उनका ज्येष्ठ स्त्रीरोग तज्ञ डॉ. अलका ताह्मणे, डॉ. आशा निकते, डॉ. वंदना बागडी, डॉ.किरण गुप्ता समेत
संघटन की अनेक सदस्याओ ने स्वागत किया.
0 Comments