Header Ads Widget

अकोट फैल पुलिस ने २ आरोपी समेत चोरी गया माल किया जप्त

अकोट फैल पुलिस ने २ आरोपी समेत चोरी गया माल किया जप्त
अकोला-अकोट फैल  पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले खरब खेत शिवार में अज्ञात  चोरों द्वारा पनडुब्बी मोटर एवं टैक्समो कंपनी की मोनोब्लॉक पानी की मोटर जिनकी कुल किमत  २८ हजार  का मुद्दे माल चोरी होने की शिकायत अकोट फैल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कलम ३७९, ३४ भादवी की धारा अनुसार अपराध दर्ज किया गया था।  बता दें कि पुलिस स्टेशन अकोट फैल अंतर्गत आनेवाले खरप परिसर के एक खेत से पानी की एवं फवारणी की  मशीन चोरी जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसकी तप्तीश  अकोट फैल पुलिस कर रही थी। जांच में उनके द्वारा संदिग्ध आरोपियों को कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ करने पर आरोपी अंकुश सुदकर ढिसाडे निवासी पाचमोरी अकोट फाईल अकोला, कैलाश राजू इंगडे  निवासी पाचमोरीअकोट फाईल अकोला, मंगेश तुकाराम गोपणारायन  घुसर ता,जि, अकोला उपरोक्त तिनों भी आरोपीयों ने अपने अपराध की कबूली दी है। 
उनके पास से  उपरोक्त मुद्देमाल जप्त किया गया है। यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी   सचिन कदम एवं  महेंद्र कदम पोलीस निरीक्षक अकोट फाईल अकोला के मार्गदर्शन मे   हरीषचंद्र दाते,सुनील टोपकर ,शेख असलंम,संजय पांडे, छोटू पवार ,दिलीप इंगोले, राहुल चोहान, सिदार्थ जंजाड आदी ने अंजाम दी।

Post a Comment

0 Comments

close