Header Ads Widget

५ मार्च से दुकाने निर्बध के साथ खोली जाएगी....!व्यापारीओ की जिल्हाधिकारी के साथ बैठक मे हुआ निर्णय

 ५ मार्च से दुकाने  निर्बध के साथ खोली जाएगी....!
व्यापारीओ की जिल्हाधिकारी के साथ बैठक मे हुआ निर्णय
    
 अकोला , लॉक डाउन के चलते अकोला मे सभी व्यापारी , दुकानदार काफी परेशान हैं , व्यापार, कारोबार बंद हो जाणे से व्यापारीओ पर बडा आर्थिक संकट निर्माण हो गया हैं , शहर के विभिन्न इलाके के बाजार मे के व्यापारी, दुकानदार, छोटे व्यावसायी , प्रतिदिन दुकाने खोलने की अनुमती के लिये जिलाधिकारी से मागं कर रहे थे , इस मांग पर गौर करते हुये आज दोपहर जिलाधिकारी जितेंद्र पापळकर ने शहर के व्यापारी संगठन के पदाधिकारी , व्यापारी, दुकानदार इन सभी की नियोजन भवन मे संयुक्त बैठक बुलायी थी , इस बैठक मे विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नितीन खंडेलवाल, उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता , सुधीर रांदड , राहुल राठी , कन्हैयालाल रंगवानी, दीपक मनवाणी , किशोर मांगते पाटील, जावेद जकेरिया , जावेद सूर्या, प्रशांत राठी , सुनील कोर डीया, पंकज अग्रवाल, आदी के साथ विविध व्यापारी , प्रतिनिधी , इस बैठक मे उपस्थित थे ,.                 जिल्हाधिकारी पापळकर ने सभी व्यापारी ओ की समस्या सुनी व उनके सुझाव मांगे , शहर मे कोरोना संक्रमण तेजी से बड रहा है , इस को ध्यान मे रखते हुये लॉक डाउन तो जारी रहेगा ही ऐसे  कहते हुये जिलाधिकारी ने दुकाने खोलने की अवधी मे कुछ बदल किया जा सकेंगा ऐस बताया , जिस पर व्यापारी ओ ने चर्चा करणे पर ये तय किया गया के ५ मार्च से हर रोज सुबह १० से ५ बजे तक बाजार की दुकाने खुली रहेगी किंतू शर्त ये रहेगी की सभी व्यापारी , दुकानदार व उनके याहा काम कर रहे सभी कर्मचारी यो की कोरोना टेस्ट करणी होगी , इस के लिये जिला व मनपा प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग सहयोग करेगा ये जिलाधिकारी ने बताया , इस पर सभी व्यापारी ओ ने सहमती दर्शायी , ५ मार्च से जिला प्रशासन व्यापारी ओ को इस संदर्भ मे नयी गाईड लाईन देगा ऐसे जिलाधिकारी पापळकर ने बताया , इन निर्देश का सभी व्यापारी ओ को पालन करना होगा , इस बैठक मे जिलाधिकारी के साथ जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर , मनपा के प्रभारी आयुक्त डॉ पंकज जावळे , शहर पुलिस उप अधीक्षक सचिन कदम , प्रभारी निवासी उप जिल्हाधिकारी मुकेश चव्हाण प्रमुखता से उपस्थित थे ,

Post a Comment

0 Comments

close