महिला दिनपर महानगर मे चार दिवसीय मुफ्त गर्भाशय जाच शिबीर
अकोला स्त्रीरोग संघटन का मातृशक्ती जनजागरण उपक्रम
अकोला.महिला जगत के स्वास्थ सेवा मे कार्यरत भारतीय प्रसूती एवं स्त्रीरोग संघटन तथा अकोला स्त्रीरोग संघटन द्वारा विश्व महिला दिन के पर्वपर महानगर मे तीन दिवसीय मुफ्त गर्भाशय मुख जाच शिबिर का आयोजन किया गया है.दि.५ मार्च से दि.८ मार्च तक नित्य सू.११ से दोप.३. बजे तक आयोजित उक्त शिबीर महानगर के सभी स्त्रीरोग क्लिनिक एव अस्पताल मे होकर इस मे पॅप स्मेर कर अकोला प्रॅक्टिसिंग पॅथॉलॉजिस्टस व मायक्रोबॉयॉलॉजिस्ट् संघटन की ओरसे महिला मरीजो की मुफ्त लॅब जाच की जायेगी.महीला वर्ग मे गर्भाशयमुख कर्करोग का प्रमाण भारत में ज्यादा हैं.यह जाच कम उम्र मे शादी,अनेक बार डिलिवरी,३५ वर्ष के उपर की महीलाये, परिवार मे कर्करोग हैं ऐसी महिला मरिज कर सकती हैं. यदी महिला वर्ग मे कम उम्र मे शादी,अनेक डिलिवरी,योनीमार्ग से रक्तस्त्राव,दो पाली दरम्यान रक्तस्राव,लैगिंक संबंघ पश्चात अथवा रजोनिवृत्ती पश्चात रक्तस्राव,पानी जैसा,दुर्गंघयुक्त स्त्राव,गंभीर बिमारी,ओटी पेट का दर्द,कमर का दर्द, पैर का दर्द, पैर मे सुजन, पेशाब या शौच एक ही जगह से होना,वजन कम होना,थकान आदी लक्षण दिखाई देनेवाली महिला ओ मे यह रोग हो सकता है. विश्व महिला दिन के पर्वपर आयोजित यह मुफ्त जाच शिबिर घाटे हॉस्पिटल गोरक्षण रोड, गुप्ता हॉस्पिटल रामनगर, निकते हॉस्पिटल गोरक्षण रोड,देशमुख हॉस्पिटल बिरला रोड,अमृत हॉस्पिटल दुर्गा चौक,रेनबो हॉस्पिटल,केसन हॉस्पिटल तापडिया नगर,वसुधा हास्पिटल गांधी रोड,चांडक हॉस्पिटल आळशी प्लॉट,सिद्धिविनायक हॉस्पिटल नवीन बस स्टैंड,राठी हॉस्पिटल सिव्हिल लाईन,अग्रवाल चिल्ड्रन एव मटर्निटी हॉस्पिटल,चिरानिया मटर्निटी हॉस्पिटल स्काईलार्क के सामने,हिंगणकर हॉस्पिटल गोरक्षण रोड,आय केअर हॉस्पिटल न्यू राधाकिसन प्लॉट,स्माइल हॉस्पिटल बिरला रोड,शुक्ल हॉस्पिटल स्टेशन रोड,कोटक हॉस्पिटल गोरक्षण रोड,सोमाणी हॉस्पिटल जठारपेठ,तामने हॉस्पिटल आदर्श कॉलोनी,जयपुरी हॉस्पिटल मो.अली रोड,लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल तापडिया नगर,संघवी हॉस्पिटल अमानखा प्लॉट,श्री साँई हॉस्पिटल दामले रोड,चिरानिया हॉस्पिटल आळशी प्लॉट आदी अस्पताल मे होगा.अधिक जाणकारी हेतू डॉ.कांचन भुईभार,डॉ दीपिका संघवी से संपर्क कर इस शिबिर का सामाजिक अंतर निभाते बडी संख्या मे लाभ लेने का आवाहन भारतीय प्रसूती एव स्त्रीरोग संघटन एवं अकोला स्त्रीरोग संघटन की समस्त महिला पदाधिकारीयो ने किया है.
◦
0 Comments