अकोला-दर्यापुर मार्गपर भिषण सडक हादसा,
१ की मौत, ३ घायल
अकोला- अकोला दर्यापूर रोड पर बुधवार की दोपहर १२ बजे के दौरान कार क्रमांक एम एच ३० ए एफ ११५० कार को अज्ञात गाडी ने टक्कर मारणे से हुयी दुर्घटना मे अकोट के शाहीन कॉलनी निवासी उर्दू शिक्षक जकि असद खान ४५ की घटनास्थळ पर ही दर्दानाक मौत हो गयी। तो उनके साथ इसी कार मे बैठक कर सफर कर रहे ३ उर्दू शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो मे सुफियान खान , जाहिद खान, नावेद हनीफ का समावेश हैं । घायल तिनों भी अकोला के अकोट फैल निवासी हैं , दुर्घटना की जाणकारी मिलते ही तात्काल पुलिस ने घटनास्थळ पहुंच कर पंचनामा किया व घायलो को अस्पताल मे मे रवाना किया गया। जिसमे से ३ घायलों पर अकोला के एक निजी अस्पताल मे उपचार चल रहा है। उनकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस दुर्घटना मे मृतक जमात ए इस्लामी के वजीर जनाब के भाई रहीम खान का दामाद होने की जानकारी प्राप्त हो रही है।आगे की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।
0 Comments