ब्रेकींग न्यूज
शिरोड़ा परिसर में गाय के कोठे में लगी आग
अकोला- स्थानीय अकोट फाइल पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले शिरोड़ा परिसर में गाय के कोठे मैं लगी आग। जिसमें गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया किंतु उसका बछड़ा आग की चपेट में आने के कारण झुलस गया। यह आग कोठे में रहने वाले कुटार के कारण लगने की जानकारी प्राप्त हो रही है। किसी भी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई है। दमकल विभाग के एक फायर इंजन ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। अकोला में लगातार आग की घटनाएं ग्रीष्म काल के पहले ही लगने का सिलसिला जारी है। हाल ही में लकड़गंज परिसर में अग्नि तांडव देखनेको मिला था। जिसमें 4 दुकाने एवं 3 घर जलकर खाक हो गए थे। उसी तरह ग्रामीणों की सावधानी से एवं दमकल विभाग केेेेेेेेे समय पर पहुंचने से इस आग को काबू में पाया गया है। इस वक्त आग को बुझाने का प्रयास स्थानीय नागरिकों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता जमीर भाई बर्तन वाले एवं अन्य ने भी किया। जिससे आगको नियंत्रण मेंं लाया जा सका।गनीमत रही कि इस आग में किसी भी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई है किंतु एक गाय का बछड़ा आग की चपेट में आने से घायल हो गया। आंख किस कारण से लगी इसका पता लगाया जा रहा है।
0 Comments