गीता परिवार अकोला शाखा की कार्यकारणी गठित
अध्यक्षा बनी कल्पना भूतड़ा एवं सचिव जया जाजू
अकोला-बालकों में शालेय शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की शिक्षा,उसके महत्व के प्रति उनमें सजगता निर्माण होने से ही वह सुशिक्षित कहलायेगा.और वहीं परिवार,समाज एवं राष्ट्र के प्रगति में सहायक होगा.इसी तत्व पर अमल हो,इस दृष्टि से गीता परिवार संगमनेर द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में अपने सेवाभावी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बालकों के शरीर,मन और बुद्धि विकास से "सम्यक आकार" अर्थात संस्कार देने का कार्य शहरों एवं गांवों में स्थित सैकड़ों केंद्रों में संजय मालपाणी संगमनेर के मार्गदर्शन में गीता परिवार के माध्यम से चल रहा है.इसी परिपेक्ष में गीता परिवार अकोला शाखा की कार्यकारणी गठित कर अध्यक्षा पद पर कल्पना भूतड़ा एवं सचिव पद पर जया जाजू कामकाज संभालेंगी.नूतन कार्यकारणी में अभिभावक ज्योति बाहेती,उपाध्यक्ष कविता मालू,कोषाध्यक्ष वीणा राठी, केंद्र विस्तार प्रमुख वंदना चांडक,गीता प्रचार प्रमुख संगीता काकाणी,अभिभावक संपर्क प्रमुख महेश मूंदड़ा,विद्यालय संपर्क प्रमुख सुनील दांदले,उत्सव आयोजन प्रमुख लीला मालपानी,सोशल मीडिया प्रमुख मीना टावरी,संस्कार सृजन प्रमुख सीमा राठी कार्यरत रहेंगे.गीता परिवार का अकोला में कार्य विगत 25 वर्षों से अविरत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चल रहा है.प्रारंभ से वर्तमान तक गीता परिवार के शाखा प्रमुख के रूप में ज्योति देवकिसन बाहेती कार्यरत है.अगस्त 2014 में गीता परिवार अकोला शाखा के अध्यक्ष एवं सचिव पद पर क्रमशःलीला मालपानी एवं कंचन नावंदर की नियुक्ति हुई थी. परम पूज्य स्वामी श्री गोविंददेवगिरीजी द्वारा दिए गए पंचसूत्र भगवत भक्ति,भगवद गीता,भारत माता,विज्ञान दृष्टि, स्वामी विवेकानंद इस कार्य में कार्यकर्ताओं को समय-समय पर गीता परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालपानी का पथ प्रदर्शन एवं परम पूज्य स्वामीजी गोविंददेव गिरीजी की प्रेरणा प्राप्त होती रहती है.नूतन कार्यकारणी का सर्वत्र अभिनन्दन किया जा रहा है.
0 Comments