महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजिओ फोरम ,जिल्हा अकोला की कार्यकारिणी घोषित
अकोला-अल्पसंख्यक विभाग के पिछड़ेपन को दूर करने ऐवं अल्पसंख्यकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसलिऐ महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजिओ फोरम पिछले ३ वर्षो से महाराष्ट्र राज्य में काम कर रही है जिसमें लगभग 500 से अधिक अल्पसंख्यक संस्थाऐं जुड़ चुकी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन शिकलगार की अध्यक्षता में चलने वाली इस राज्यस्तरीय फोरम मैं अकोला जिल्हा से भी बहुत सी संस्थाओं ने प्रवेश किया है।पिछले दिनों अकोला में आयोजित विदर्भ स्तरीय माइनॉरिटी एनजीओ कॉन्फ्रेंस को मिली सफलता के बाद फोरम के साथ जुड़कर अल्पसंख्यक समुदाय के लिऐ सामाजिक कार्य करने का संकल्प अकोला जिल्हा की विभिन्न संस्थाओं ने किया है। इस काम का पदभार संभालने के लिऐ अकोला जिल्हा की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। अकोला जिल्हा अध्यक्ष डॉ जुबेर नदीम, निरीक्षक मिर्जा खालिद रजा और कोऑर्डिनेटर मोहम्मद परवेज अख्तर के हस्ताक्षर द्वारा इन सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को नियुक्ति पत्र देकर फोरम के विदर्भ डायरेक्टर मोहम्मद रफीक सर के हाथों सम्मानित किया गया। इस कार्यकारिणी में जोहर माइनॉरिटी संस्था से मोहसीन अहमद को सचिव, फार्मा हेल्पलाइन सेंटर से अब्दुल वकार को उपाध्यक्ष, फ्लाइंग कलर्स फाउंडेशन से डॉ मुजाहिद अहमद को कोषाध्यक्ष, सेवा फाउंडेशन से चांद खान को सहसचिव जबकि कार्यकारी सदस्य के तौर पर रोटी बैंक से रियाज अहमद खान, न्यू मॉर्निंग सोसाइटी से डॉक्टर जमील अहमद खान,पीस फाउंडेशन से शोएब अहसन सर, यंग लायंस सोसाइटी से रिजवान जमील खान और ब्रेनेक फाउंडेशन से नजमुद्दीन खान सर को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रतिनिधि की जिम्मेदारी शेख फरीद सोसाइटी से ऐजाज शेख सर और तकनीकी विशेषज्ञ के तौर पर साद अहमद को नियुक्त किया गया।अकोला माइनॉरिटी फोरम से जुड़ने वाली सभी संस्थाऐं अल्पसंख्यकों के विकास के लिऐ अपना भरपूर योगदान पेश करेंगे यह संकल्प किया गया साथ ही अकोला जिल्हा की दूसरी माइनॉरिटी संस्थाओं से भी महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजीओ फोरम से जुड़ने का आवाहन किया गया।
0 Comments