अकोला-रामदास पेठ पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा मानसिक रोगी एक बुजूर्ग महिला को टक्कर मारने की घटना मंगलवार की शाम घटी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को अपने कब्जे में लिया है।
रेलवे स्टेशन चौक में मानसिक स्वास्थ्य रोगी एक बुजुर्ग महिला जा रही थी शहर के अकोट फैल की ओर से बस्थानक जा रहे युपी ८७ टी ०१९१ क्रमांक के तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रेलवे स्टेशन चौक में जोरदार धडक दी। जिसमें महिला की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई उसके बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया किंतु पुलिस ने तत्काल उसका पीछा करके उसे कब्जे में लिया महिला को अस्पताल में ले जाया गया किंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस प्रकरण में रामदासपेठ पुलिस स्टेशन मे ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। शहर रेलवे स्टेशन चौक में इसके पहले भी एक महाविद्यालयीन युवती की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई थी तथा अकोट फैल निवासी युवक की भी धक्के के समीप ट्रक के चपेट मे आने से मौत हो गई थी। रेलवे स्टेशन चौक में यातायात शहर वासियों के लिए फिर से एक बार धोखादायक नजर आ रही है। इस और संबंधित पुलिस प्रशासन ने ध्यान देने की मांग अकोला वासी कर रहे हैं।तथा ऐसे बेलगाम ट्रक चालकों पर लगाम लगाने की मांग भी नागरीक कर रहे है।
0 Comments