Header Ads Widget

इस्लाम की तोहीन करनेवाले पर कारवाई करने की रजा अकादमी की मांग

इस्लाम की तोहीन करनेवाले पर कारवाई करने की रजा अकादमी की मांग  
अकोला-इस्लाम एवं हजरत मोहम्मद पैगंबर के बारे में अवमानजनक वक्तव्य कर पुरे इस्लाम की तोहीन विविध सोशल मीडियापर कर रहे दिल्ली के नरसिंहानंद नामक व्यक्तिपर कठोर कारवाई कर उसे गिरफ्तार करने की मांग   स्थानीय काला चबुतरा परिसर के रजा अकादमी ने प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी मार्फत निवेदन भेजकर की है.विविध सोशल मीडियापार नरसिंहानंद इस्लाम धर्म व मुस्लिम समाज के अवमानना के सन्दर्भ में अलगअलग भड़काऊ वक्तव्य कर हिंदू मुस्लिम समाज में वैमनस्य एवं विद्वेष फ़ैलाने का काम कर रहे है.नरसिंहानंद के इस विद्वेषयुक्त व्यक्तव्य से समूचे मुस्लिम समाज के भावनाओ को चोट पहुंचकर समाज में तीव्र असंतोष निर्माण हुवा है.ऐसे असामाजिक तत्वपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कठोर कारवाई कर सामाजिक सद्भाव निर्माण करने की बात   निवेदन में कही गयी.मुक्ती अब्दुल रशीद की सरपरस्ती एवं झहिरूल इस्लाम नक्शबंदी,गुलाम मुस्तफा,हाजी मुद्दाम,शम्स तबरेज,हाजी अयुब रब्बानी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत निवेदन अकादमी के अध्यक्ष हाजी नईम शेख,सचिव इमरान चौहान,उपाध्यक्ष वसीम जमाली,जावेत रब्बानी, रशीद रजा जमाली,सय्यद जानी,नदीम कापूर,गुलाम नबी,मो.फईम,सय्यद अक्रम आदी पदाधिकारीयोने  दिया.

Post a Comment

0 Comments

close