"भिकारी मुक्त शहर" अभियान चलाने के पालक मंत्री ने दिए निर्देश
कोविड स्थिति का एवं कायदा व सुव्यवस्था का लिया जायजा
अकोला- जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को रोकने के लिए भाजीपाला विक्रेता, दूध व्यवसायी किराना व्यापारी एवं चिल्लर व्यापारी एसे सीधे संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की हर माह कोवीड जांच होना आवश्यक है उसके लिए नियोजन करने के निर्देश राज्य मंत्री तथा अकोला जिले के पालक मंत्री ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू ने संबंधित विभाग को दिए। तथा शहर में कोई भी भिकारी नजर ना आए इसके लिए विशेष अभियान चलाकर शहर को भिकारी मुक्त करने के निर्देश पालक मंत्री बच्चू कडू ने मनपा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को दिए। भिकारी मिलने पर एवं दिखाई देने पर उन्हें जनजागृति करके उन पर संस्कार करके उन्हें निवारण केंद्र पर पहुंचाया जाए ऐसे भी निर्देश पालक मंत्री ने दिए।
जिलाधिकारी भवन के नियोजन भवन में कोविड स्थिती का जायजा लिया गया इस वक्त विधायक गोपीकिशन बाजोरीया , आ. अमोल मिटकरी, विधायक नितीन देशमुख, मनपा आयुक्त निमा अरोरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटियार, पोलीस अधिक्षक जी. श्रीधर, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मिनाक्षी गजबिये, उपअधिष्ठाता डॉ. कुसूमाकर घोरपडे, अपर पोलिस अधिक्षक मोनिका राऊत इनकी उपस्थिती थी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नागरिकों की कोरोना जांच पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में उनके परिवार एवं अन्य व्यक्ति कॉन्ट्रैक्ट ट्रेस करके कोवीड जांच बढ़ाना आवश्यक है। तथा होम आइसोलेशन किए गए व्यक्तियों पर ध्यान देकर वह बाहर फिर रहे होंगे तो उन पर जुर्माना की कार्रवाई करने जैसी उपाय योजना करें तथा जो व्यक्तियो के घर में होम क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था नहीं होंगी ऐसे व्यक्तियों को संस्थागत विलगीकारण में रखा जाए। शादी समारोह पर विशेष ध्यान देकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें। साप्ताहिक बाजार फिलहाल बंद है किंतु भविष्य में बाजार शुरू करने पर नियोजन आवश्यक है इसके लिए साप्ताहिक बाजार में आने वाले दुकानदारों व्यापारियों की कोरोना जांच करें एवं सप्ताहिक बाजार शुरू करने पर नियोजन करने की सूचना उन्होंने दी।
कानून एवं सुव्यवस्था का लिया जायजा
पालक मंत्री बच्चू कडू ने जिले में कानून एवं व्यवस्था का जायजा लिया जिले में शुरू रहने वाली अवैध शराब बिक्री नियंत्रण में लाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए। पुलिस स्टेशनों में वाचनालय एवं व्यामशाला रहना जरूरी है इसके लिए नियोजन करें ऐसी सूचना भी उन्होंने दी। शहर में कोई भी भिखारी भीख मांगते हुए नहीं दिखे इसके लिए मनापा एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करके भिकारी मुक्त शहर योजना चलाए एवं भीकारीयों को निवारण केंद्र में पहुंचा कर उन पर संस्कार करें ऐसा भी उन्होंने कहा। पालक मंत्री बच्चू कडू ने जल जीवन मिशन योजना का भी जायजा लिया।
0 Comments