Header Ads Widget

स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों को रद्द किया जाए और पुन: परीक्षा एमपीएससी के माध्यम से ली जाए-एसआईओ

स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों को रद्द किया जाए और पुन: परीक्षा एमपीएससी के माध्यम से ली जाए-एसआईओ 
पातुर- स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया  महाराष्ट्र के उत्तर डिवीजन के  अध्यक्ष तारिक ज़की ने महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा और  स्वास्थ्य विभाग की अंतिम परीक्षाओं को रद्द करने के लिए ज़ोन के विभिन्न जिलों के जिला  कलेक्ट्रेट कार्यालयों के माध्यम से ज्ञापन जारी किया गया। एसआईओ द्वारा जारी बयान में २८ फरवरी को आयोजित स्वास्थ्य विभाग की परीक्षाओं में छात्रों द्वारा सामना किए गए विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें एक बेंच पर दो से अधिक छात्रों को बैठाया गया, जीएच रायसोनी इंजीनियरिंग कॉलेज, नागपुर मैं परीक्षा से पहले प्रश्न पत्रों की सील टूटी हुई पाई गई। जब छात्रों ने इस पर आपत्ति जताई तो उन्हें पीटा गया। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में समस्याएं पैदा हुई हैं और कुछ केंद्रों में नकल और मोबाइल द्वारे प्रश्नों के उत्तर दिखाने के मामले भी सामने आए हैं। 
एसआईओ  महाराष्ट्र नॉर्थ डिवीजन के अधिकारियों ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया जाना चाहिए और मामले की जांच की जानी चाहिए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और फिर महाराष्ट्र में नौकरी की परीक्षाओं को एमपीएससी के माध्यम से लिया जाना चाहिए। एसआईओ ने  मांग की है कि सरकार को सभी  विभागों में रिक्त पदों को भरना चाहिए और जल्द से जल्द राज्य में सभी विभागों से कर्मचारियों  की भर्ती की घोषणा करनी चाहिए। 
ज्ञापन सौंपते समय पातुर के अध्यक्ष फ़ुजैल उर रहमान, सचिव मोहम्मद हुजैफ़, मोहम्मद फ़ैज़ उल हक आदि उपस्थित थे।इसवक्त एसआईओ को पदाधिकारीयों द्वारा अपनी मांगो का ज्ञापन  पातुर तहसीलदार को सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments

close