चार दिवसीय मुफ्त गर्भाशय जाच शिबीर को भारी प्रतिसाद
अकोला-भारतीय प्रसूती एवं स्त्रीरोग संघटन तथा अकोला स्त्रीरोग संघटन द्वारा विश्व महिला दिन के पर्वपर महानगर मे शुक्रवार को प्रारंभ हुये चार दिवसीय मुफ्त गर्भाशय मुख जाच शिबिर को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा हैं.यह मुफ्त जाच शिबिर दि.८ मार्च तक नित्य सू.११ से दोप.३. बजे तक महानगर के सभी स्त्रीरोग क्लिनिक एव अस्पताल मे जारी रहेगा.शिबिर का प्रारंभ रामनगर स्थित गुप्ता अस्पताल मे बडे उत्साह से संपन्न हुवा.इस अवसरपर अकोला स्त्रीरोग संघटन की अध्यक्षा डॉ.किरण गुप्ता,सचिव डॉ.दीपिका संघवी, डॉ.कांचन भुईभार,ज्येष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक डॉ.वर्षा घाटे, डॉ.शिल्पा चिरानिया, डॉ.उषा चिरानीया, डॉ.विद्या अंभोरे आदीं उपस्थित थे.उपस्थित तज्ञो ने स्त्री मारीजो की जाच कर उन्हे यथोचित मार्गदर्शन किया.इस मुफ्त चार दिवसीय शिबीर का माताओ ने बडी संख्या मे लाभ लेने का आवाहन डॉ.गुप्ता ने किया. इस शिबिर मे पॅप स्मेर कर अकोला प्रॅक्टिसिंग पॅथॉलॉजिस्टस व मायक्रोबॉयॉलॉजिस्ट् संघटन की ओरेसे महिला मरिजो की मुफ्त लॅब जाच की जा रही हैं. महिला वर्ग ने स्थानीय घाटे हॉस्पिटल गोरक्षण रोड, गुप्ता हॉस्पिटल रामनगर, निकते हॉस्पिटल गोरक्षण रोड,देशमुख हॉस्पिटल बिरला रोड,अमृत हॉस्पिटल दुर्गा चौक,रेनबो हॉस्पिटल,केसन हॉस्पिटल तापडिया नगर,वसुधा हास्पिटल गांधी रोड,चांडक हॉस्पिटल आळशी प्लॉट,सिद्धिविनायक हॉस्पिटल नवीन बस स्टैंड,राठी हॉस्पिटल सिव्हिल लाईन,अग्रवाल चिल्ड्रन एव मटर्निटी हॉस्पिटल,चिरानिया मटर्निटी हॉस्पिटल स्काईलार्क के सामने,हिंगणकर हॉस्पिटल गोरक्षण रोड,आय केअर हॉस्पिटल न्यू राधाकिसन प्लॉट,स्माइल हॉस्पिटल बिरला रोड,शुक्ल हॉस्पिटल स्टेशन रोड,कोटक हॉस्पिटल गोरक्षण रोड,सोमाणी हॉस्पिटल जठारपेठ,तामने हॉस्पिटल आदर्श कॉलोनी,जयपुरी हॉस्पिटल मो.अली रोड,लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल तापडिया नगर,संघवी हॉस्पिटल अमानखा प्लॉट,श्री साँई हॉस्पिटल दामले रोड,चिरानिया हॉस्पिटल आळशी प्लॉट आदी अस्पताल मे जाकर अपनी मुफ्त जाच करने का आवाहन स्त्रीरोग संघटन ने किया.
◦
0 Comments