Header Ads Widget

डॉ. सर्वेश खोरीया को मिला एक्सलंस इन कंझर्वेटिव डेंटीस्ट्री अवार्ड

डॉ. सर्वेश खोरीया को मिला एक्सलंस इन कंझर्वेटिव डेंटीस्ट्री अवार्ड
अकोला..महानगर मे विगत पाच वर्ष से दंतरोग मरीजो की चिकित्सा एव सेवा कर अनेक सामाजिक उपक्रम चलानेवाले डॉ.सर्वेश सत्यनारायण खोरिया को मौलिक मानेजाने राष्ट्रीय स्तर के एक्सलंस इन कंझर्वेटिव डेंटीस्ट्री अँड इंडोडोंटीक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया.
‌मुंबई मे हाल ही मे संपन्न हुये इंडियन हेल्थ प्रोफेशनल अवॉर्ड अँड इंटरनेशनल डेंटल एक्सलांस अवॉर्ड की ओरसे आयोजित गौरव समारोह मे डॉ.खोरीया को दंत चिकित्सा क्षेत्र के मौलिक कार्य हेतू विशेष अतिथी जॉनी लिव्हर, अली खान एव अनंत जोग के हाथो उक्त अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया.उन्हे इस के पूर्व भी सन २०१७ मे मिल्खासिंह के हाथो यंग बडींग इंडोडोंटीस्ट अवॉर्ड एव सन २०१८ को धनराज पिल्ले के हाथो बेस्ट इमार्जिंग स्पीकर ऑफ इयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.इस अवॉर्ड हेतू अनेक राज्य से प्रत्याशी सम्मिलित हुये थे.इस मौलिक पुरस्कार से सजग कार्य करने की प्रेरणा मिल कर एक सही दिशा मिलती हैं.ऐसें भावोद्गार डॉ.खोरिया ने अपने इस उपलब्धि पर व्यक्त किये.उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि पर उनका सामाजिक क्षेत्र के सेवाभावी कमलकिशोर अग्रवाल,ब्रिजमोहन चीतलांगे, डॉ.के.के.अग्रवाल,डॉ.रवींद्र चौधरी,डॉ.मनोहर विरवाणी,आयएमए अध्यक्ष डॉ.कमलकिशोर लढ्ढा, चंद्रप्रकाश लढ्ढा,डॉ.विजय नीलावर समेत अनेक मान्यवरो ने स्वागत किया.

Post a Comment

0 Comments

close