Header Ads Widget

महानगर में माहेश्वरी समाज ने साकार किया मुफ्त कोविड जांच उपक्रम

महानगर में माहेश्वरी समाज ने साकार किया मुफ्त कोविड जांच उपक्रम
अकोला-.सभी नागरिक कोविड महामारी से मुक्त रहे इस प्रशासन के सन्देश को देखते हुए सामाजिक सेवाकार्य में कार्यरत स्थानीय माहेश्वरी समाज ट्रस्ट ने इस कोविड संकट में स्थानीय जूने आरटीऔ रास्तेपर के महेश भवन में एक दिवसीय मुफ्त रॅपिड अँटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच शिबीर लेकर अपना सामाजिक दायित्व निभाया.इस शिबिर को सभी समाज के महिला पुरुष,नागरिक वर्ग ने भारी प्रतिसाद देकर जांच में सहभाग लिया.अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रा. संजय खड़से के हाथो एवं कृषि मंडी के संचालक चंद्रशेखर पाटिल खेड़कर, समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेशचंद्र चांडक,प्रधानमंत्री डॉ. संदीप चांडक,सहायक मंत्री सुरेश मूंदड़ा,कोषाध्यक्ष विजय राठी,विनीत बियानी,नंदकिशोर बाहेती,अरुण कोठरी,अजय बियानी,माहेश्वरी महिला मंडल की  जिल्हाध्यक्षा इंदुमती मोहता,सचिव प्रेमा मूंदड़ा,प्रगति मंडल सचिव मयूर हेड़ा,आनंद डागा आदीं की उपस्थिती में किया गया.इस शिबिर का लाभ लेने हेतु सभी समाज के नागरिको के पंजीयन सहायक मंत्री सुरेश मूंदड़ा,विनीत बियानी,अजय बियानी,आनंद डागा,मयूर हेड़ा ने बखूबी किया.शिबिर में दो सौ से ज्यादा महिला-पुरुष नागरिको ने जांच कर इस उपक्रम में सहभाग लिया.यह जांच मनपा अंतर्गत नागरी स्वास्थ केंद्र कृषिनगर के डॉ. मनीषा बोरकर की अगुवाई में की गयी,जिसमे इस केंद्र की परिचारिका सोनल तायड़े,अस्मिता जंजाल,कविता प्रांजले,आशा कर्मचारी शीतल दंदी,वन्दना मोरे,राधा वाघमारे,रेखा चौधरी,प्रतिभा तायड़े,रंजना गवई,वैशाली इंगले,पुष्पा तेलगोटे,लैब टेक्नीशियन वृषाली देशमुख,प्रतिक तायड़े,शुभम लाजुलकार आदींने नागरिको की जांच कर उन्हें रिपोर्ट प्रदान किये.
प्रा. खडसे ने ट्रस्ट के इस सेवाभावी उपक्रम की प्रशंसा कर शिबिर का मुआयना किया.ट्रस्ट अध्यक्ष चांडक ने इस उपक्रम की जानकारी दी.संचालन प्रधानमंत्री डॉ.चांडक ने एवं आभार सुरेश मूंदड़ा ने माने.

Post a Comment

0 Comments

close