जिला सरकारी अस्पताल मे बेड की कमी को दुर करें-मनापा विपक्ष नेता साजिद खान पठान
अकोला-कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिले में संचार बंदी शुरू की गई है संदिग्ध मरीजों की संख्या मे दिनोंदिन वृद्धि होने के कारण गंभीर मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में बेड कम पड़ रहे है। सोमवार की सुबह एक कोरोना मरीज को उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में लाया गया था।वहांपर बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण इस मरीज की अॅम्बुलंस मे ही सरकारी अस्पताल परिसर मे मौत हो गई। जिसके कारण शहर की मौजूदा स्थिति गंभीर होते जा रही है। सरकारी अस्पताल मे बेड की संख्या में वृद्धि करना आवश्यक है। सन २०२० में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में जिस तरह से व्यवस्था की गई थी उसी प्रकार की व्यवस्था नए कोरोना स्ट्रेन से निपटने के लिए की जाए। लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ रही है मरीजों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में बेड उपलब्ध नही है। बेडों की संख्याओं को बढाया जाए ऐसी मांग साजिद खान पठान द्वारा एक पत्रक के माध्यम से जिलाधिकारी से की गई। उन्होंने कहा की जिलाधिकारी द्वारा तात्काल इस समस्या पर सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए सोमवार शाम ५:३० बजे तक संबंधीत विभाग की बैठक आयोजित करके जिला महिला अस्पताल में तत्काल ५० बेड की व्यवस्था की जाए।
0 Comments