Header Ads Widget

मॉडर्न इंग्लिश स्कुल में देश का ७५ वा स्वातंत्र दिवस बडे उत्साह से मनाया गया....ऑनलाईन विभीन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

मॉडर्न इंग्लिश स्कुल में देश का ७५ वा स्वातंत्र दिवस बडे उत्साह से मनाया गया
ऑनलाईन विभीन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
अकोला-लोकहित मायनॉरिटी शिक्षा संस्था अकोला द्वारा संचालित मॉर्डन इंग्लिश स्कूल, गोवर्धन प्लॉट, गंगानगर मे १५ अगस्त सुबह ८:३०  भारत का ७५ वा स्वतंत्र दिवस कार्यक्रम बडे हर्ष के साथ मनाया गया। ध्वजारोहन   शाला के सीईओ  अजमत अली देशमुख के हाथो किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षस्थान पर बुरहान लुकमान अरब अध्यक्ष,वित्त संचालक डॉक्टर कनीज आयशा अरब इन्होने ऑनलाइन के माध्यम से पदग्रहण किया। इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी के रूप मे अजमत अली देशमुख थे कार्यक्रम का सीधा ऑनलाईन प्रसारण करके छात्रो को इस मे शामिल किया गया। जिसमे शानदार प्रतिसाद मिला ऑनलाइन स्वरूप मे विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष मे किया गया था। जिसमे  ऑनलाईन व्हिडिओ भाषण, रंगभरण  स्पर्धा आदी विभिन्न स्पर्धाओं  का आयोजन  ऑनलाइन रूप से किया गया था। जिसमे छात्रो का शानदार  प्रतिसाद मिला।शाला के सीईओं अजमत अली देशमुख ने  भारत के ७५ वे स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष मे अपने विचार व्यक्त किए एवं  छात्रो को मार्गदर्शन किया।उसी तरह  माध्यमिक मुख्याध्यापिका शबाना शेख, प्राथमिक मुख्याध्यापिका कमरून्निसा आमिर अली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रो को ऑनलाइन मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम सामाजिक दुरी रखकर मनाया गया। तथा छात्रों को आगामी संभाव्य तिसरी लहर से बचने हेतू मार्गदर्शन करते हुए उन्हें कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई। 
 कार्यक्रम को सफल बनाने मे शाला के सीईओ अजमत अली देशमुख,शबाना शेख, प्राथमिक मुख्याध्यापिका कमरून्निसा आमिर अली, रुबीना परविन, नवाज शरीफ, मुजाहिद अहमद, अजहर अली, सबा अली, नूरजहा बेगम, अख्तरून्निसा, मोहिनी मोडक,  शिल्पा चक्रनारायण, शाहिना अंजुम, निखत शेख, मुनम फातेमा आदी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी इन्होंने अथक प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन मुनम फातेमा ने तथा आभार प्रदर्शन सबा अली ने किया।

Post a Comment

0 Comments

close