Header Ads Widget

कर्कश ध्वनी उत्पन्न करने वाले ६ बुलेट जब्तअकोला

कर्कश ध्वनी उत्पन्न करने वाले ६ बुलेट जब्त
अकोला
अकोला-बुलेट के साइलेसर में गैरकानूनी रूप से बदलाव कर वाहन चलाने वाले चालकों पर ट्रैफिक विभाग ने कारवाई की इस कारवाई में दल ने ६ वाहन जब्त किया । वाहन को परिवहन मंत्रालय के निर्देशानुसार तैयार किया जाता हैं । लेकिन वाहन चालक आदेश का उलंघन कर साइलेंसर में बदलाव करते है । इस साइलेंसर में कर्कश ध्वनी होने के कारन मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को परेशानी के अलावा हादसे का भी डर बना रहता है । इस बात को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ट्रैफिक विभाग कारवाई कर रहे है ।  इसी कडी में विशेष दल प्रमुख विलास पाटील की अगुवाई में शुक्रवार को मुहिम चलाकर ६ बुलेट जब्त किए गए । जिन चालको ने साइलेसर बदलने तथा जुर्माना अदा किया ऐसे वाहनों को छोड दिया गया , जिन चालकों ने आदेश की अनदेखी की उनके खिलाफ कारवाई कर वाहन जब्त किए गए ।

Post a Comment

0 Comments

close