गोरक्षण परिसर मे निकली भागवत कथा पर कलशयात्रा
अकोला- गोरक्षण रोड परिसर के लक्ष्मीनारायण मंदिर मे रविवार से आयोजित सप्त दिवशीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के प्रारंभपर गोरक्षण रोड परिसर मे महिलाओ की कलश यात्रा निकाली गयी.ज्येष्ठ समाजसेवी स्व.कमलकिशोर कुंजीलाल सुरेका की स्मृती मे आयोजित यह कथा दि 16 अप्रेल तक नित्य दोप 3 सें साय 7 बजे तक रहेगी.ज्योतिषाचार्य,पंडित सुदर्शनजी शास्त्री के ओजस्वी वाणी मे आयोजित इस भागवत कथा के पर्वपर परिसर की महिलावर्ग द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.इस भव्य कलश यात्रा का प्रारंभ ज्योतिषाचार्य,पंडित सुदर्शनजी शास्त्री,पूर्व विधायक गोपिकीशन बाजोरिया,सौ पद्मादेवी बाजोरिया,विधायक विपलव बाजोरिया,संजय बाजोरिया,अश्विन बाजोरिया,सुनील बाजोरिया, यजमान श्रीमती सरलादेवी कमलकिशोर सुरेका, पंकज सुरेका,नीरज सुरेका की उपस्थिती मे हुवा. महिलाओ के लाल एवं पुरुषो के केसरी रंग के पेहराव मे बँड बाजे के साथ यह कलश शोभायात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर सहकार नगर होते हुये पुनः लक्ष्मीनारायण मंदिर के वृंदावन धाम पहुचकर वहा भक्ती नृत्य से इस शोभायात्रा का भक्तिभाव से समापन हुवा.इस के पश्चात पंडित शास्त्री का यजमान सुरेका एवं बाजोरिया परिवार की ओरसे स्वागत किया गया.पूजाविधी पं ओमप्रकाश शर्मा,पं अजय शर्मा,पं श्रीकांत,पं धीरज तिवारी,पं सुजित शर्मा ने किया.संचालन डॉ सुधीर लोहिया ने किया.इस अवसर पंडित शास्त्री ने भागवत की महिमा प्रतिपादित कर भागवत यह सभी दुखो पर रसायन होने का हितोपदेश किया.इस भागवत कथा मे दिनांक 12 अप्रेल को नरसिंहावतार झाकी,दि 13 अप्रेल को कृष्णजन्म झाकी होगी.दि 14 अप्रेल को गोवर्धन पूजा एवं 56 भोग झाकी, दि15 अप्रेल को रुक्मिणी विवाह की नयनरम्य झाकी तथा दि 16 अप्रेल को सुदामा चरित्र की झाकी प्रस्तुत कर भागवत कथा की पूर्णाहुती होगी.इस भागवत कथा मे सौ सीमा सुरेका,सौ वंदना सुरेका,प्रार्थना सुरेका,प्रथा सुरेका,सीमा सुरेका, दीपाली जैन,रुपाली अग्रवाल,शांतादेवी पोदार,उमा बाजोरिया,मनीषा बाजोरिया, सुषमा सिंघनिया,राजश्री लोहिया,छाया लोहिया,विजया केजडीवाल,नंदा तुलशान,अंकिता सोनी,उपमा छावचरिया,संगीता लोहिया,पदमा गोयनका,शोभा अग्रवाल,शीतल लोहिया,राधिका सोमाणी,उमा लोहिया,आरती केडीया, शैला केडीया,निर्मला अग्रवाल,किरण जोशी,प्रीती शर्मा,अर्चना शर्मा,मधुबाला शर्मा,वैशाली सोनोने,पूर्वा आहेर,डॉ पूजा सपकाल,संगीता सोळंके,मीनल पाटील,कोमल राठी,आनंद गोयनका,उमेश अग्रवाल,आनंद लोहिया,डॉ कनय्यालाल राठी,विष्णू लढढा,रामनिवास पोदार,सुशील अहिर,सीताराम मुंदडा,आशिष अग्रवाल
समेत बहुसंख्य महिला पुरुष भाविक उपस्थित थे.
0 Comments