अँग्लो की छात्रा इंडियन टॅलेंट ओलंपियाड मे राज्यस्तर पर प्रथम
अकोला:- स्थानीय रहबर ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूशन में आयोजित कार्यक्रम में सुहाना सोरठीया को इंडियन टॅलेंट ओलंपियाड परीक्षा मे राज्यस्तर पर प्रथम आने पर और सना सोरठीया को मॅथेमॅटिक्स मे एक्सलंस अवॉर्ड मिलने पर सन्मानित कीया गया |
रहबर ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूशन्स द्वारा संचलित रहबर प्राथमिक स्कूल की छात्रा कु. सना सोरठिया कादर सोरठिया को मॅथेमॅटिक्स सब्जेक्ट मे एक्सलन्स अवॉर्ड मिला है| जिसमे प्रमाणपत्र और गोल्ड मेडल शामिल है| तथा अंॅग्लो उर्दू हायस्कूल की छात्रा कुमारी सुहाना सोरठीया कादर सोरठीया इंडियन टॅलेंट ओलंपियाड परीक्षा में राज्यस्तर पर प्रथम क्रमांक से सफल हुई है|गौर तलब है की सना और सुहाना दोनो सगी बहने है|
इसके साथ साथ रहबर प्राथमिक स्कूल की मुख्याध्यापिका सौ.तहसीन मॅडम को बेस्ट प्रिन्सिपल अवॉर्ड दिया गया| तथा अँग्लो उर्दू हायस्कूल के मुख्याध्यापक जनाब काशीफ जमाल खान सर को बेस्ट प्रिन्सिपल अवॉर्ड्स से नवाजा गया| अँग्लो उर्दू हायस्कूल को गोल्डन स्कूल अट डिस्ट्रिक्ट लेव्हल अवॉर्ड प्राप्त हुआ| इस मौके पर प्रमुख अतिथी के रूप मे जनाब मीर शौकत अली साहब (जिल्हा अध्यक्ष मराठी पत्रकार परिषद) , लोकमत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार इम्रान खान साहब तथा जावेद अहमद खान साहब (प्रोप्रायटर श्रीराम गुड्स गॅरेज) उपस्थित थे| मेहमानो ने बच्चो की हौसला अफजाइ की तथा मार्गदर्शन किया| रहबर ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूशन के सीईओ जनाब शकील अहमद खान सरने बच्चो को बधाई दी| कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारीयोने मदद की|
0 Comments