महानगर मे लायन्स क्लब ऑफ अकोला सफायर का आगाज
अध्यक्ष साव,सचिव सौ देशमुख एवं कोषाध्यक्ष बने पुरी
अकोला-सामाजिक कार्य मे कार्यरत सभी लायन्स क्लब के साथ अब इसमे एक नया क्लब शुमार हुवा हैं. महानगर मे डिस्ट्रिक्ट 3234 एच 2 रिजन 3 झोन 1अंतर्गत लायन्स क्लब अकोला सफायर का निर्माण बडे उत्साह मे हुवा है. इस लायन सफायर क्लब के अध्यक्ष के रूप मे ओम साव होगे.सचिवपदपर सौ महेश्वरी देशमुख एवं कोषाध्यक्षपदपर संजय पुरी कामकाज देखगे. नूतन कार्यकारणी का भव्य पदग्रहण समारोह स्थानिय इंद्रप्रस्थ सभागृह मे बडे उत्साह के साथ संपन्न हुवा.इस समारोह मे प्रमुख अतिथी के रूप मे पूर्व पालकमंत्री डॉ.रणजीत पाटील,मनपा नेता हरीश अलीमचंदानी,इंस्टालिंग ऑफिसर प्रांतपाल पुरुषोत्तम जयपुरिया,इंडकशन ऑफिसर व्हिडिजी गिरीश सिसोदिया,पूर्व प्रांतपाल रमाकांत खेतान,वसंत खंडेलवाल,जीएसटी समन्वयक इंदरपालसिंग बग्गा,रिजन चेअरपर्सन अश्विन बाजोरिया, झोनल चेअरपर्सन मुकेश शर्मा,प्रांत जनसंपर्क अधिकारी मुरलीधर उपाध्याय आदी मान्यवर उपस्थित थे.
समारोह मे इंस्टालिंग ऑफिसर,प्रांतपाल पुरुषोत्तम जयपुरिया ने नूतन कार्यकारणी समेत क्लब के 42 सदस्यो को पद की शपथ दिलाई.लायन सफायर के नूतन कार्यकारणी मे अध्यक्ष ओम साव,सचिव सौ महेश्वरी देशमुख, कोषाध्यक्ष संजय पुरी,उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा,समीर शाह,सहसचिव एड अनुप देशमुख,सौरभ अदानी, टेलर एड हर्षवर्धन पाटील,टेल ट्विस्टर अमित सोनी,पीआरओ राजेश पूर्वे,क्लब चेअरपर्सन जावेद वाघ,मेबरशीप चेअरपर्सन एमजेएफ विजय गोखले,संचालक अमर राजूरकर,डॉ शिरीष देशमुख,बेहलूल वाघ,नवीन खोसला,महेश अरोरा,डॉ अमोल रावनकर,संजय हिरानंदानी,भूषण जोशी
आदी कामकाज देखेंगे. यह नूतन कार्यकारणी विविध प्रकार के सामाजिक अभियान चलाकर क्लब गतिमान करने की मंशा नूतन अध्यक्ष ओम साव ने दी. क्लब वृक्षारोपण अभियान,मधुमेह जनजागरण, अन्नछत्र एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को गती देने की बात कहकर अपने नियुक्ती हेतू सभी का आभार माना. संचालन स्वाती झुंजूनवाला एवं अनिता उपाध्याय ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ हेमंत जोशी ने माने.इस समय महानगर के सभी कॅबिनेट ऑफिसर व अन्य क्लब के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे.
0 Comments