Header Ads Widget

Collector Arora reached by two-wheeler to stop the illegal mining of Murum: मुरुम अवैध उत्खनन रोक،ने दुपहिया वाहन से पहुँची जिलाधिकारी अरोरा

Collector Arora reached by two-wheeler to stop the illegal mining of Murum: मुरुम अवैध उत्खनन रोक،ने दुपहिया वाहन से पहुँची जिलाधिकारी अरोरा
अकोला- पातूर तहसील के आलेगांव स्थित शिव टेकड़ी के पास सैकड़ो ब्रास मुख् का अवैध उत्खनन कर ढुलाई की जा रही है, ऐसी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने स्वयं घटनास्थल पर जाकर जाएजा लेते हुए पटवारी को शो कॉज नोटिस जारी की। इस कार्रवाई से पूरे जिले के गौण खनिज माफियों और राजस्व के संबंधित कर्मचारियों में हडकंप मच गया है। आलेगाव के शिवटेकड़ी के पास से सैकड़ो ब्रास मुरूम का अवैध खनन कर मुरूम की ढुलाई की जा रही है, ऐसी जानकारी जिलाधिकारी नीमा अरोरा को मिली थी। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया और आलेगांव के पटवारी किशोर सोलंके कारण बताओं नोटिस दे दी। पातूर के प्रभारी तहसिलदार के माध्यम से यह नोटिस दे दी गई है । 

जानकारी मिली है कि पटवारी सोलंके की सेवा निवृत्ति के लिए एक माह ही बाकी है। इस मामलें में वह क्या जवाब देते हैं इस पर आगे की कार्रवाई निर्भर है। इस कार्रवाई में जिलाधिकारी के साथ् पातूर के प्रभारी तहसीलदार विजय खेड़कर, मंडल अधिकारी अमित सबनीस उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close