Header Ads Widget

Ganesh festival route inspected Akola Collector: गणेश उत्सव को लेकर जिलाधिकारी ने विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण




Ganesh festival route inspected  Akola Collector: गणेश उत्सव को लेकर जिलाधिकारी ने विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण 

गणेश विसर्जन मार्ग के कार्य तत्काल पूर्ण करें- निमा अरोरा
अकोला- गणेश  विसर्जन मार्ग का निरीक्षण जिलाधिकारी निमा अरोरा एवं पुलिस अधीक्षक जि श्रीधर ने किया। विसर्जन मार्ग सुचारू करने के लिए, सड़क की मरम्मत, बिजली के तार, केबल आदी के संबंध मे अतिक्रमण  को गणेश विसर्जन की पहले योग्य नियोजन करने की  निर्देश जिलाधिकारी ने नीमा अरोरा ने संबंधित अधिकारियों को दिए।
   शुक्रवार दि. 9 सितंबर को गणेश जी का विसर्जन किया जाने वाला है।  विसर्जन अच्छे से व सुचारू रूप से संपन्न हो इसके लिए  जिल्हाधिकारी ने जयहिंद चौक पुलिस चौकी  विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया। इस वक्त   जिल्हा पोलीस अधिक्षक जी. श्रीधर, अप्पर पोलीस अधीक्षक मोनिका राऊत, निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे, उपविभागीय अधिकारी डॉ. निलेश अपार, सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल समिती के अध्यक्ष ॲड, मोतिसिंग मोहता, सचिव सिद्धार्थ शर्मा आदि के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी कथा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिल्हाधिकारी ने जयहिंद चौक पोलीस चौकी, दगडीपुल रोड, अगरवेस, मामा बेकरी, तिलक रोड, अकोट स्टँड, सुभाष चौक, मो.अली चौक, जैन मंदीर रोड, गांधी रोड, सिटी कोतवाली ऐसा मार्गक्रमण करते हुए विसर्जन स्थल रहनेवाले गणेश घाट का निरीक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments

close