एक ही परिवार के 2 लोगों की दर्दनाक हत्या
मुर्तिजापुर- तहसील के पिंजर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले दुधलम इस गांव में 2 लोगों की हत्या होने की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अकोला जिलेे में कुछ दिनों पहले चार हत्यााएं सामने आई थी। जिससे पूरा अकोला जिला दहल उठा था। अब एक ही परिवार के 2 लोगों की हत्या होने फिर एक बार हलचल मच गई है। आज पेश आई घटना में मूर्तिजापुर तहसील की पिंजर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। गांव के पंडित परिवार में आपसी विवाद होने का सामने आया है जिसमें 2 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। तथा 1 घायल हो गया। घायल को मूर्तिजापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार दुधलम के पंडित परिवार मे आज रात 9:00 बजे घरेलू विवाद हुआ था इस विवाद में प्रताप विट्ठल पंडित 52 वर्ष एवं सूरज प्रताप पंडित 26 वर्ष इनकी राड एवं पत्थर से वार करके हत्या कर दी गई तथा अनीता प्रताप पंडित 45 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गई उन्हें मूर्तिजापुर के उप जिला अस्पताल में लाया गया है। ऐसी प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। इस घटना की जांच पिंजर पुलिस कर रही है।
0 Comments