Header Ads Widget

Akola-Akot Train:डीआरएम उपेंद्र सिंह पहुंचे अकोला, अकोला अकोट रेलवे मार्ग पर चर्चा

Akola-Akot Train: डीआरएम उपेंद्र सिंह पहुंचे अकोला, अकोला अकोट रेलवे मार्ग पर चर्चा
अकोला- बहुप्रतीक्षित अकोला अकोट रेल मार्ग को आखिर आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते रेलवे मंत्रालय के पास लगातार पाठपूरावा  करने के बाद 23 नवंबर की सुबह 11:00 बजे प्लेटफार्म नंबर 6 अकोला में उद्घाटन समारोह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के शुभ हाथों से तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे हैदराबाद डीआरएम उपेंद्र सिंह तथा भाजपा प्रदेश सर चिटनिस विधायक रणधीर सावरकर विधायक गोवर्धन शर्मा विधायक प्रकाश भारसाकले,  विधायक हरीश पिंपले, विधायक बसंत खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष विजय अग्रवाल आदि की उपस्थिति में यह समारोह संपन्न हुआ। नांदेड के डीआरएम उपेंद्र सिंह यह कार्यक्रम की रुपरेषा नियोजन के संदर्भ में विधायक  सावरकर वह अन्य अधिकारी तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।
 आपको बता दें कि गांधी क्रम में पुल दुरुस्ती मे समय होने के कारण नया पुल शुरू करने के संदर्भ में प्रक्रिया शुरू है। नागरिकों को होने वाली असुविधा की दखल लेते हुए। सांसद संजय धोत्रे ने उसी तरह विधायक रणधीर सावरकर के माध्यम से  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेल मंत्री राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास इस समस्या के संबंध में पाठ पूरावा करने की अहम जिम्मेदारी निभाई है।जिसमें उन्हें सफलता मिली। जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए 8 डिब्बों की रेल अकोट अकोला दो पालियो में शुरू करने की अनुमति 23 नवंबर बुधवार को सुबह 11:00 बजे प्लेटफार्म नंबर 6 से पर ऑनलाइन रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री और जिले के पालक मंत्री  हरी झंडी दिखाएंगे। अकोला से अकोट  चलने वाली टिकट का किराया ₹30 होने का सामने आया है। रेलवे द्वारा निर्धारित की गए  समय में भी बदलाव का निर्णय इस बैठक में लिया गया है।

 इस वक्त विधायक बसंत खंडेलवाल उन्होंने अहम सूचनाएं दी। इस वक्त   अनुपधोत्रे, विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स नेता अशोक गुप्ता वसंत बाछुका, ज्ञान प्रकाश खंडेलवाल, सुभाष सिंग ठाकूर, किशोर पाटील, जयंत मसने, शंकरराव वाकोडे, गिरीश जोशी, माधव मानकर, विवेक भरणे, राजेश बेले, संजय जीरापुरे, संजय गोडा, संजय गोटफोडे, गणेश अंधारे, संतोष पांडे, एडवोकेट देवाशिष काकड, निलेश निनोरे, राजेंद्र गिरी, अमोल गोगे, विकी ठाकूर, अक्षय जोशी, गजानन लोणकर, प्रदीप नंदापुरे, राजेश मिश्रा, भूषण सारसे, आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस वक्त रेलवे के अधिकारी डी आर एम उपेंद्र सिंग, शिंदे, कवडे, धीरेंद्र सिंग धीरेंद्र कुमार, रितेश कुमार ,काकड, अमोल वरपे, सीनियर सीएम डीसीएम नागेंद्र प्रसाद ने भी इस वक्त निरीक्षण करके रेलवे यात्रियों की   समस्या व लोकप्रतिनिधींयो की समस्या व सरकारक के पास पाठपुरावा रेल्वे प्रशासन कि भूमिका समझी।

Post a Comment

0 Comments

close