Akola NCP Agitation- पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तारी पर एनसीपी का आंदोलन
अकोला-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता तथा पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड इन्हें सरकार की ओर से गैर कानूनी रूप में गिरफ्तारी करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से निषेध के रूप में बस स्टैंड धिंग्रा चौक में काला फीता लगाकर निषेध करके निषेध आंदोलन किया गया। आपको बता दें कि,पूर्व मंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मराठी फिल्म हर हर महादेव की स्क्रीनिंग को जबरदस्ती रोकने के लिए शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया।
जितेंद्र आव्हाड को शुक्रवार को ठाणे के वर्तक नगर से गिरफ्तार किया गया था। आव्हाड के अलावा राकांपा के सात कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया। कथित तौर पर फिल्म के दर्शकों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।इस गिरफ्तारी हेतु निषेध आंदोलन किया गया जिसमें बुढन गाडेकर, आकाश धवसे, ताज नौरगाबादी, सदिप कांबळे. शुभम पिठलोड, अजय कांबळे,अविनाश वाहूरवाघ, आविनाश इंगळे, नितीन क्षिरसागर, कैलास कराळे, वैभव घुगे, अब्दुल नईम, मो फिरोज, कृष्णा पाटील, रतन भाऊ धवसे, हर्षल पारडे, सागर कुसबे, विकी बागडे, गोलू मालटे, सुरज सोदडे,चिकु राठोड प्रविण खांबलकर आदि के साथ युवक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
0 Comments