भाजप प्रदेशाध्यक्ष को सपकाळ ने सौपा विदर्भ विकास का अहवाल
अकोला- विदर्भ के ग्यारह जिलो मे हुये विकास कामो का आलेख अहवाल के रूप मे भाजप प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे को प्रदान किया गया.भाजप प्रदेश कामगार एकाई के प्रदेश पदाधिकारी देवेंद्र सपकाळ ने किताब की शकल में विदर्भ के ग्यारह जिलो का पर्याप्त विकास का आलेख लिपीबद्ध कर यह अहवाल चंद्रशेखर बावनकुळे को प्रस्तुत किया गया. सपकाळ ने बावनकुळे की नागपूर मे भेट कर उन्हे विदर्भ के विकास के संदर्भ प्रलंबित समस्याओ एवं विकास का विस्तृत बौरा सोपा.बावनकुळे ने इस अहवाल का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य का आलेख घर घर पहुचाने का आवाहन किया.सपकाळ ने अपने अहवाल में विदर्भ में मजदूर, औद्योगिकीकरण,कृषी क्रांती,जल संधारण, रोजगार,महिला उत्थान पर इसमे रोशनी डाली है.इसमे विदर्भ के जिलो के बाढग्रस्त गाव,जनसंख्या,फसल स्थिती,पंचायत राज,तहसील संख्या,पर्यटन स्थल,उद्योग,व्यापार आदी की जानकारी इसमे हैं.सपकाळ ने इस के पूर्व भी अनेक उपक्रम साकार कर विकास का आलेख शीर्ष नेताओ को प्रस्तुत किया था.
0 Comments