Header Ads Widget

गाड़ी का टायर फूटने से पुलिस वाहन हुआ पलटी, सात घायल

गाड़ी का टायर फटने से पुलिस वाहन हुआ पलटी, सात घायल
अकोला- अकोला जिले में राहुल गांधी इनकी भारत जोड़ो यात्रा 16 की रात दाखिल हुई थी। उसके पहले से ही जिले में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया था। इस बंदोबस्त में पुलिस कर्मचारी एवं होमगार्ड कर्मचारियों की अलग-अलग स्थानों  ड्यूटी  यात्रा में लगाई हुई थी अब यह यात्रा अकोला जिले के बाहर बुलढाणा जिले के शेगाव में प्रवेश कर चुकी है। जिसके चलते पुलिस कर्मचारि अपने-अपने थाना क्षेत्र में पहुंच रहे हैं किंतु इस दौरान पातूर बालापुर मार्ग पर आने वाले बाबुलगांव के समीप आज दोपहर 2:00 बजे के बीच पुलिस की वाहन पलटी हो गई। जिसमें 4 पुलिस कर्मचारी एवं तीन होमगार्ड ऐसे कुल 7 लोग घायल होने की घटना घटी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तगड़े बंदोबस्त को पूर्ण करके वह पातुर की ओर जाते समय यह दुर्घटना घटी आपको बता दें कि लगातार दो दिनों से अकोला जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारी 24 घंटे राहुल गांधी इनकी भारत जोड़ो यात्रा के बंदोबस्त में व्यस्त थे। यह यात्रा पातूर, वाडेगांव, बालापुर के रास्ते शेगाव के लिए रवाना हुई। लगातार दो दिन जिले की पुलिस प्रणाली एवं होमगार्ड बंदोबस्त में व्यस्त थे।


 आज दोपहर अकोला जिले में यह यात्रा का समापन हुआ तथा बुलढाणा जिले में भारत जोड़ो यात्रा दाखिल हुई और अकोला पुलिस को थोड़ी राहत मिली अपने तगड़े बंदोबस्त को खत्म करके सभी पुलिस कर्मचारी अब अपने पुलिस स्टेशन में रवाना हो रहे हैं।इस दौरान एक पुलिस वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। अकोला हेड क्वार्टर की मोटर वाहन क्रमांक mh30 एच 506 क्रमांक की गाड़ी पातूर की ओर जाते समय गाड़ी का टायर फूटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई व गाड़ी चला रहे चालक होमगार्ड संजय शिरसाट का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया व गाड़ी पलटी हो गई। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की इस घटना में जीवित हानि नहीं हुई है किंतु 4 पुलिस कर्मचारी वह तीन होमगार्ड यह घायल हुए हैं उन पर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close