Header Ads Widget

बदनामी के डर से सेना के जवान ने की आत्महत्या

बदनामी के डर से सेना के जवान ने की आत्महत्या
अकोला-अकोला शहर के पुराना शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले परिसर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जिसमें सेना में शामिल 1 जवान चिखल गांव निवासी कपिल गुलाबराव तायडे ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या की। इसमें विशेष कहा जाए तो मृतक जवान पर कल ही पातुर पुलिस स्टेशन में बलात्कार का अपराध दर्ज किया गया था। अपनी बदनामी सहन ना होने से कपिल ने आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। कल रात पातूर पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित करके दूसरी लड़की से विवाह करने की शिकायत पर पातुर पुलिस ने बलात्कार का अपराध दर्ज किया था। युवती द्वारा पुलिस को  दी गई जानकारी अनुसार मृतक जवान युवती के साथ 7 वर्ष से रिलेशनशिप में था। उसी तरह बीच में कई बार शारीरिक संबंध भी स्थापित किए गए थे। कुछ दिनों पहले कपिल यह सेना में भर्ती हुआ एवं ट्रेनिंग के लिए सिकंदराबाद में चला गया। इस बीच शिकायतकर्ता लड़की जॉब के लिए पुणे में रहती थी आरोपी एक माह की छुट्टी में पीड़िता के पुणे में स्थित रूम पर 2 दिन रहा और वहां पर उसके साथ संबंध स्थापित करके अपने गांव चिकल गांव में आया। उसके बाद उसने पीड़िता का नंबर  ब्लैक लिस्ट में डाला तो संबंधित लड़की ने परिजनों से  पूछताछ की तो उसका एक लड़की के साथ रिश्ता होने का सामने आया। पीड़ित लड़की ने अपने माता-पिता के साथ पातूर पुलिस स्टेशन में आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। इस प्रकरण में 1 दिसंबर को कपिल गुलाबराव तायडे के खिलाफ पातुर पुलिस स्टेशन में  कलम 376, 376 (2) (एन), 376 (3), 506 कलम 3, 4 बालकों के लैंगिक अपराध से संरक्षण अधिनियम 2012 अनुसार अपराध दर्ज किया गया था। जिसके बाद मंगलवार की  सुबह पुराना शहर पुलिस को हिंगना रोड स्थित विराज पार्क में सुबह 5:00 बजे एक युवक फांसी की अवस्था में लटका हुआ होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुराना शहर पुलिस निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की जांच की गई तो मृतक का नाम कपिल गुलाबराव निवासी चीखलगांव होने का सामने आया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है। इस प्रकरण में पुराना शहर पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close