Akola District Women's Hospital: जिला महिला अस्पताल के वार्ड 3,5,8 एवं 6 का होंगा नवीनीकरण..!
4 करोड 81 लाख की निधि मंजूर
अकोला- जिले समेत आसपास के लिए काफी अहम रोल निभाने वाले जिला महिला अस्पताल के 3,5, 8 एवं 6 का नवीनीकरण होने जा रहा है। अकोला के सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे, भाजपा प्रदेश सर चिटनिस तथा जिला अध्यक्ष विधायक रणधीर सावरकर, जिला महिला अस्पताल अभ्यागत समिति अध्यक्ष विधायक हरीश पिंपले इनके लगातार प्रयासों के बाद उप मुख्यमंत्री तथा अकोला जिले के पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने जिला महिला अस्पताल अकोला में वार्ड क्रमांक 3,5,8 एवं 6 के नवीनीकरण के लिए कुल 4 करोड़ 81 लाख रुपए का निधि मंजूर किया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा ऐसा इस वक्त कहां गया। आपको बता दें कि इस प्रकार वार्डो का फिर से नवीनीकरण करके मरीजों को इसका बड़ी मात्रा में फायदा होने वाला है तथा मरीज शानदार रूप से अपना इलाज यहां पर कर पाएंगे। क्योंकि गर्भवती महिलाएं इन्हें इसका लाभ मिलेगा ऐसी जानकारी जिला महिला अस्पताल अकोला अभ्यागत समिति अध्यक्ष विधायक हरीश पिंपले ने दी है।
0 Comments