डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर अभद्र गाने का वीडियो अपलोड करने वाले पर कार्रवाई की मांग
अकोला-वंचित बहुजन आघाडी प्रदेश महासचिव राजेंद्र पतोड़े के मार्गदर्शन में युवा आघाडी पूर्व महानगर अध्यक्ष जय रामा तायडे ने सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में आलोक उपाध्याय के विरोध में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के संबंध में यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया पर अपमान कारक तथा अश्लील शब्दों वाला रचना किया गया गाने का वीडियो अपलोड करने संबंधी एट्रोसिटी प्रीवेंशन एक्ट की कलम 3 (1) पी और 3 (1) क्यू अनुसार तथा 295 (1) अनुसार अपराध दर्ज करने हेतु शिकायत की गई है। थानेदार मडावी द्वारा संबंधित पर जांच करके अपराध दर्ज करने का आश्वासन इस वक्त दिया गया। अगर अपराध दर्ज ना हुआ तो व कानूनी कार्रवाई ना हुई तो तीव्र आंदोलन करने का इशारा इस वक्त युवा आघाड़ी की ओर से दिया गया।
सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में वंचित बहुजन आघाडी के जिल्हा प्रसिध्दी प्रमुख सचिन शिराळे, युवा आघाडी महानगर अध्यक्ष जय रामा तायडे, रितेश यादव, रणजीत तायडे, मंगेश सावंग, राजेश बोदडे , संतोष गवई, अवधुत खडसे,सचिन कांबळे, प्रशांत वरघट , ॲड. आकाश भगत, इंजि धिरज इंगळे, सूरज दामोदर सर, आकाश गवई, सुमित तेलगोटे, विजय गवारगुरू, शुभम हिवाळे, साहिल गोपणारायन, लवेश वरघट, दिवा वानखडे, अक्षय गोपणारायन, सूरज रायबोले, मनिष डोंगरे, दीपक आदीलकर, विजय भटकर, प्रीतेश गोपनारायन, विजय खांदले, अमोल तायडे, प्रदीप नरवाडे, निशांत बागडे, आदेश दामोदर आदी युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments