Header Ads Widget

विचित्र दुर्घटना: दो ट्रक एवं एक कंटेनर के बीच में फंसा ऑटो

विचित्र दुर्घटना: दो ट्रक एवं एक कंटेनर के बीच में फंसा ऑटो
अकोला- शहर के पत्रकार चौक निवाड़ी बस स्थानक के समीप एक विचित्र दुर्घटना देखने को मिली जहां पर तीन ट्रक एवं एक ऑटो की धड़क हो गई गस भिड़ंत मे ऑटो के परखच्चे पूर्ण रूप से उड़ गए तथा वह चकनाचूर हो गया दुर्घटना को देखकर ऐसा लग रहा था कि ऑटो का हिस्सा कहां चला गया। इस दुर्घटना में अनियंत्रित कंटनेर ने ऑटो को घसीटते हुए ले जाने के कारण ऑटो ड्राइवर प्रमोद उर्फ बबलू चौबे 43 वर्षीय निवासी कमला नेहरू नगर अनीकट यह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अकोला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन पर उपचार चल रहा है।
कंटेनर एवं टिप्पर ट्रक की बीच में ऑटो पूर्ण रूप से फंसने के कारण ऑटो पूर्ण रूप से चकनाचूर हो गया है। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई है। 


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन के थानेदार कडू समेत पुलिसकर्मी घटनास्थल पर दाखिल।क्रेन मशीन से आखिरकार बड़े कंटेनर को बाहर पुलिस द्वारा निकाला गया। जब कंटेनर निकाला गया तो ऑटो का पूर्ण रूप से चकनाचूर हो गया था। अगर इस आटो में बैठा कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आता तो उसकी जान भी मौके पर चले जाती ऐसा इस आटो को देखकर लग रहा था आपको बता दें कि पहले से ही वहां पर एक ट्रक खड़े होने की जानकारी मिली है। उसके बाद सामने से आ रहे एक कंटनेर के  अनियंत्रित होने से सीधे सड़क के नीचे उतर गया। इसके बाद यह विचित्र अपघात सामने आया। स्कूल दुर्घटना में ऑटो को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है।  इस मामले की जांच  पुलिस कर रही है।

इन चार वाहनों का है समावेश
विचित्र दुर्घटना में कंटेनर GJ 06 BT 5358, टिप्पर वाहन क्रमांक MH 30 BD 4658, दूसरा टिप्पर क्रमांक MH 30 L 2561, ऑटो क्रमांक MH 30 P 8278 वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई इस पूरी घटना से पूर्ण रूप से पर्दाफाश नहीं हो पाया है।


Post a Comment

0 Comments

close