Oh my god... Akola's temperature crossed 45..अरे बाप रे.... अकोला का तापमान 45 के पार..!
अकोला में चिलचिलाती धूप नें किया हलाकान
अकोला- अकोला में बेमौसम बारिश के बाद गर्मी ने सितम ढाया हुआ है। चिलचिलाती धूप से नागरिक हलाकान होते हुए नजर आ रहे हैं। सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है। सुबह 9:00 बजे से ही कड़ाके की चुभन महसूस होती है। मई माह सितम ढा रहा है। अकोला का पारा भी सर चढ़कर बोल रहा है।
पूरे विदर्भ के साथ राज्य में अकोला सबसे गर्म के रूप में पहचाना जाता है हालांकि मौजूदा परिस्थिति में शहर का तापमान 45.6 अंश सेल्सियस के ऊपर चला गया है जो लू की चपेट में आने से कई लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है। मौसम विभाग की मानो तो पारा अभी और बढ़ने वाला है। आगामी दिन यह खतरे की घंटी लेकर आने वाले हैं। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट कर रहा है तथा दोपहर 12:00 से 3:00 बजे की दरमियांन आवश्यक होने पर भी अपने घर तथा कार्यालय से बाहर निकलने की अपील कर रहा है।
इस दौरान अकोला वासी ठंडक पाने के लिए नींबू शरबत, गन्ने का रस, कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य ठंड पदार्थों की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं और अपने शरीर की प्यास बुझा रहे हैं हालांकि सफेद रुमाल और कँप की डिमांड भी बड़ी है।इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। नागरिक भिशन गर्मी से बचने के विभिन्न उपाय योजनाओं में लगे हुए हैं। डॉक्टरों की मानो तो वह नागरिकों को लू से बचने की सलाह दे रहे हैं तथा ज्यादा पानी पीने को कह रहे हैं।
कूलर व्यापारियों के चेहरे में रौनक
विगत माहा भर से शहर में बेमौसम बारिश ने कहर बरसा या हुआ था जिसके कारण वातावरण पूर्ण रूप से ठंडा था। तथा कूलर की एवं अन्य गर्मी से राहत देने वाली वस्तुओं की जरूरत नागरिकों को नहीं पढ़ रही थी लेकिन अब पारा 45 सेल्सियस पार कर गया है जिसके चलते बड़ी संख्या में कूलर जो बाजार में आ गए थे उन पर मंदी के आसार नजर आ रहे थे किंतु विगत सप्ताह भर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू करने के कारण व्यापारियों के चेहरे फिर से खिल उठे हैं।
जगह-जगह सजी ठंड पेय की दुकाने
सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है और पारा भी 45 के पार चला गया है जिसके चलते गर्मी से राहत मिलने हेतु तथा शरीर में ताजगी लाने के लिए नींबू शरबत गन्ने का रस अलग-अलग जूस की दुकाने फिर से सज गई है जहां पर नागरिक पहुंचकर अपनी प्यास को भुजा रहे हैं गर्मी के दिनों में नींबू पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है जिसके चलते जगह जगह नींबू पानी की हाथ ठेलें दिखाई दे रहे हैं उसी तरह नागरिकों द्वारा निशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है इसका भी लाभ नागरिक उठा रहे हैं। साथ में विभिन्न तरह की कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध है।
0 Comments