क्या है पूरा मामला
अकोला शहर के अकोट फैल थाना अंतर्गत शंकर नगर पूर पीड़ित कॉलोनी परिसर में पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, सचिन गुंजाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये. इस दौरान कुछ लोग घायल हो गये और उन्हें तुरंत शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है. उक्त घटना मे गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है एवं 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया है, उनके विरूद्ध धारा 143, 144, 147, 148, 149, एवं 323/324/427 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच पीएसआई सुशीर कर रहे हैं.
इस घटना में आज सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर मामला दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सचिन गुंजाल सहित उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दुधगांवकर व अकोटफेल थाने के पुलिस निरीक्षक महेंद्र कदम मौके पर पहुंचे.शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसआरपी बटालियन को बुलाया गया. अकोटफेल क्षेत्र फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस केे सामने चुनौती है. जिसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक भी लगातार अकोट फाइल परिसर का दौरा कर रहे हैं।
अकोट फाइल थाने में शांति समिति की बैठक!
कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अकोट फैल पुलिस थाना में पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे व उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दुधगांवकर, अकोट फैल पुलिस थाना निरीक्षक महेंद्र कदम मौजूद थे. अकोट फाइल क्षेत्र में हो रही इस शांति समिति की बैठक में समाजसेवियों वह शांति समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया । किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दुधगांवकर शांति समिति की बैठक में उपस्थित रहे पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने और किसी भी अफवाह का शिकार न होने का आवाहन कियााा गया है।
0 Comments