Header Ads Widget

अकोट फैल परिसर में दो गुटों में हुआ विवाद

अकोट फैल परिसर में दो गुटों में हुआ विवाद
अकोला- शहर के अकोट फैल परिसर में स्थित शंकर नगर  साबरिया क के समीप के परिसर में दो गुट आमने सामने भीड़ गए। जिसके चलते तनावपूर्ण परिस्थिति निर्माण हो गई थी। इस घटना में कुछ वाहनों को भी अज्ञात लोगों ने निशाना बनाने का सामने आया है। 
मामले की गंभीरता को देख अकोला के एसपी संदीप घुगे घटनास्थल पर पहुंचे एवं उनके साथ एएसपी सचिन गुंजाल सहित सभी पुलिस स्टेशन के थानेदार अपने दल बल के साथ उपस्थित थे। 
फिलहाल परिस्थिति नियंत्रण में है तथा शांति बनी हुई है किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दे ऐसी अपील एसपी संदीप घुगे द्वारा की गई है। विवाद का कारण  पता नहीं चल पाया है। इस प्रकरण की जांच अकोट फैल पुलिस कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

close