Pandit Pradeep G Mishra Akola News : अंतर्राष्ट्रीय कथाकार पंडित प्रदीप जी मिश्रा इनकी शिव महापुराण कथा कार्यक्रम की तैयारी अंतिम स्तर पर
विविध सुख-सुविधाओं का नियोजन, लाखों की संख्या में नागरिक रहेंगे उपस्थित
अकोला- जिले के म्हैसपुर मैं 5 मई से 11 मई तक पंडित प्रदीप महाराज मिश्रा और बाल कथा व्यास पंडित श्री कृष्णा जी दुबे इनकी श्री स्वामी समर्थ शिव महापुराण कथा होने जा रही है। इस कार्यक्रम के चलते रुपेश (बंटी) चौरसिया एवं विजय जगदीश प्रसाद दुबे के मार्गदर्शन में 200 एकड़ परिसर में 40 एकड़ जगह पर भक्तों की सेवा के लिए मुख्य मंडप निर्माण किया गया है साथ ही आने वाले लाखों भक्तों के लिए भोजन और पानी शौचालय एवं सुरक्षा तथा ग्रीष्म काल के दिनो को ध्यान मे रखते हुए सैकड़ों कूलर लगाकर बारीकी से पूरी व्यवस्था की गई है। ऐसी जानकारी पत्रकार परिषद में दी गई।
पंडित प्रदीप महाराज मिश्रा इनके इस महाकथा के लिए सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक की समयावधि निश्चित की गई है। दोपहर 3 बचकर 30 मिनट से बाल कथाकार पंडित श्री कृष्णा जी दुबे इनके वाणी से कथा का आरंभ होगा यह कथा शाम 6:30 तक चलेंगे देशभर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन करते समय उस महाकथा को अलग-अलग नाम दिया जाता है जिसके चलते अकोला जिले के म्हेशपुर मैं आयोजित महाकथा को पंडित प्रदीप मिश्रा इन्होंने श्री स्वामी समर्थ महापुराण कथा ऐसा नाम दिया है कथा मे श्रवण और दर्शन के लिए आने वाले लाखों भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अखंडित शुरू रहेंगी तथा 20 लाख लीटर पानी की व्यवस्था की गई है। भक्तों की सुरक्षा के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे बैठाए गए हैं कथा श्रवण स्थल पर भक्तों के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है इसके साथ ही घटनास्थल पर डॉक्टरों की वैद्यकीय टीम 5 एंबुलेंस अखंडित तैनात रहेंगी। धार्मिक, उपासना साहित्य, अयोध्या सहित मथुरा की मिठाई, खाद्य पदार्थों आदी की दुकानें भी भक्तों के लिए खरीदी हेतु उपलब्ध रहेंगी महिला भक्तों के लिए सुरक्षा हेतु 100 महिला बाउंसर रहेंगी। तथा सेवा के लिए 10,000 सेवा करी सेवा दे रहे हैं राज्य एवं पड़ोसी राज्य से आने वाले भक्तों की दो स्थानों पर स्वतंत्र प्रत्येकी की 50 एकड़ जगह में पार्किंग की व्यवस्था की गई है अकोला से आने वाले वाहनों के लिए स्वतंत्र और वाशिंग से आने वाले वाहनों के लिए वाशिंग की ओर वर्किंग की व्यवस्था की गई है भक्तों ने कथा कथन का लाभ लेने की अपील रूपेश (बंटी) चौरसिया एवं विजय जगदीश प्रसाद दुबे, श्री राधे कृष्ण सेवा समिति म्हेसपुर अकोला, अर्जुन समाज बहुद्देशीय एवं सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल समेत स्थान पर विभिन्न समितियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रयास करेंगे। महानगर की विभिन्न मंदिरों के पुजारी और ट्रस्टी पदाधिकारी इसमें सहभागी होंगे के चलते पंडित प्रदीप महाराज मिश्रा एवं बाल कथाकार पंडित श्री कृष्णा जी दुबे के वाणी से कथा श्रवण और कथा महापुराण सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सर कार्य करने की अपील आयोजकों द्वारा पत्रकार परिषद के माध्यम से की गई है।
0 Comments