Akola Assistant Commissioner Animal Husbandry arrested in bribery case of 8000: अकोला सहायक आयुक्त पशुसंवर्धन 8000 की रिश्वत मामले में गिरफ्तार
अकोला- स्थानीय जिला पशु वैद्यकीय तथा सर्व चिकित्सालय अकोला मे कार्यरत नारायण राठोड़ सहायक आयुक्त पशुसंवर्धन इनके द्वारा निजी व्यक्ति के माध्यम से ₹32000 मोबदला दिलाने हेतु रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी प्रवीण नारायण राठोड़ सहायक आयुक्त पशुसंवर्धन द्वारा उक्त मोबदला दिलाने हेतु ₹10000 की मांग करके आखिर में 8000 गठजोड़ के बाद रिश्वत एक निजी व्यक्ति के माध्यम से मांगने का सामने आया है। इसके चलते शिकायतकर्ता द्वारा 15 जून को भ्रष्टाचार निरोधक पथक को इसकी शिकायत दी गई । शिकायतकर्ता द्वारा लंपी बीमारी के कारण 2 जानवरो की मौत होने से नुकसान भरपाई का प्रस्ताव मंजूर कर के ₹32000 लाभ हासिल करके देने के लिए मोबदला के रूप में आरोपी द्वारा 10000 की रिश्वत की मांग की गई थी इस शिकायत पर 15 जून को जांच कार्यवाही को अजमाया गया तो उसमें आरोपी लोक सेवक द्वारा गठजोड़ के बाद ₹8000 की रिश्वत मांग करने का सामने आया। जिसके चलते 16 जून को जाल बिछाकर घटना से पर्दाफाश किया गया। जिसमें एक निजी व्यक्ति के माध्यम से 8000 की रिश्वत राशि को स्वीकारते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया तथा मुख्य आरोपी प्रवीण राठोड़ भी कब्जे में लिया गया है। खबर लिखे जाने तक अपना दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी।
0 Comments