Header Ads Widget

नाबालिक को भगाने वाला युवक पुलिस की हिरासत में, खदान पुलिस की कार्रवाई

नाबालिक को भगाने वाला युवक पुलिस की हिरासत में, खदान पुलिस की कार्रवाई
अकोला- शहर के खदान पुलिस थाने की हद में आने वाले परिसर से एक अल्पवयीन को प्रेम का लालच दिखाकर भगाने वाले युवक को खदान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अल्पवयीन के अभिभावक द्वारा दी गई शिकायत पर खदान पुलिस थाने के थानेदार धनंजय सायरे ने जांच करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. युवक द्वारा कबूली देने के बाद एक दल गुजरात में रवाना किया गया और अल्पवयीन को अपनी सुरक्षा में लिया गया. इस प्रकरण में खदान पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है इस जांच में पीएसआई इंगले, एनपीसी पिंजरकर, हेड कांस्टेबल विजय चौहान, नितिन मगर, रविराज डाबेराव, रोहित पवार, संजय वानखेडे, निलेश खंडारे, गणेश डुकरे ने सहयोग दिया. आगे की जांच खदान पुलिस कर रही है.

Post a Comment

0 Comments

close