Header Ads Widget

Give it up: action against 65 people who took government food grains despite being ineligible:गिव्ह इट अप: अपात्र होने के बावजूद सरकारी अनाज लेने वाले 65 लोगों पर कार्रवाई

Give it up: action against 65 people who took government food grains despite being ineligible:गिव्ह इट अप: अपात्र होने के बावजूद सरकारी अनाज लेने वाले 65 लोगों पर कार्रवाई

अकोला-अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड पर मिलने वाला सरकारी सस्ता अनाज लेने के प्रकरण में जिले में कुल 65 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। अब तक जिले में 1981 लोग लाभ स्वीकारने हेतु अपात्र है जिसके लिए उन्होंने लाभ नकारने का आवेदन दाखिल किया है ऐसी जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी बीयू काले ने दी है। सरकारी धान्य दुकान राशन कार्ड पर मिलने वाला अनाज का पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे इसलिए सरकार द्वारा गिव्ह इट अप यह योजना चलाकर ऐसे अपात्र लाभार्थियों को खुद से लाभ त्याग करने का आह्वान किया था। उसकी मुद्दत 15 फरवरी तक थी तथा उसके बाद अपात्र होने के बावजूद लाभ लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपात्र लाभार्थियों को तलाश करने के लिए ग्रामीण स्तर पर दक्षता समिती स्थापना की  थी। 
साथही लोगों ने खुद से अपने आवेदन दाखिल किए थे जिले में अब तक दक्षता समिति द्वारा प्रधान्यगट योजना अंतर्गत 6148, अंत्योदय अन्न योजना 304, तथा दारिद्र्य रेशा अंतर्गत आने वाले 1297 ऐसे कुल 9043 लाभार्थी अपात्र होने का बताया गया है। तथा जो लाभार्थियों ने आवेदन किया उसमें प्रधान योजना के 1584, अंत्योदय योजना 74 तथा बीपीएल  305 लोगों ने आवेदन किए हैं फिलहाल जिले में 11024 लाभार्थी अपात्र में  है श इस बीच अपात्र होने के बावजूद लाभ लेने वाले 65 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उसमें बार्शी टाकली में 25, तेल्हारा में 17 अकोला शहर में 8 अकोट में 5, बालापुर में 7, पातूर में 3 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है ऐसी जानकारी आपूर्ति शाखा द्वारा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

close