Header Ads Widget

More than 200 killed, many injured in Balasore railway accident:बालासोर रेलवे दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत, कई लोग घायल

More than 200 killed, many injured in Balasore railway accident:बालासोर रेलवे दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत, कई लोग घायल

भुवनेश्वर- उड़ीसा के बालासोर जिले में बहानगा बाजार रेल्वे स्थानक के समीप शुक्रवार शाम तीन रेलगाड़ियों में भिषन दुर्घटना हुई इस दुर्घटना में अब तक 200 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है तथा 300 से अधिक लोग घायल होने का सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अब भी कई यात्री रेलवे डिब्बों में फंसे होने का कहा जा रहा है। एनडीआरएफ और अन्य सभी विभागों द्वारा कल से ही बचाव कार्य शुरू है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर नजर बनाए हुए हैं। था कुछ ही समय में घटनास्थल पर रेलवे मंत्री भी पहुंचने वाले हैं। इस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच समिति नियुक्त की गई है ऐसी जानकारी अश्विनी वैष्णव ने दि। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
 इस प्रकार हुई दुर्घटना

एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस यह रेलवे के दो डिब्बे पटरी से उतर गए बहानगा बाजार स्थानक के समीप यह घटना कल शाम सात बजकर दस मिनट पर घटी।  बाजू के रेलवे पटरी पर चेन्नई को जाने वाली शालीमार चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस तेजी से दौड़ रही थी। इस वक्त कोरोमंडल एक्सप्रेस द्वारा पटरी से उतरे डिब्बों को जा भिडी इसी कारण कोरोमंडल एक्सप्रेस के 12 डिब्बे भी पटरी से उतर गए पटरी से उतरे डिब्बे यह बाजू में खड़ी मालगाड़ी को जाकर भिड़ गए। इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में हलचल मच गई। सभी और दर्द भरी आवाज यात्रियों की सुनने आने लगी यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि यात्रियों की आवाज से ही पता चल रहा था ऐसा यात्रियों का कहना है। अंधेरा ज्यादा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था केवल यात्रियों की रोने की एवं चिल्लाने की आवाज आ रही थी ऐसा वहां पर मौजूद दूसरी गाड़ी में के यात्रियों का कहना है। रेलवे पटरी बदलने के स्थान पर यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस और कोरोमंडल एक्सप्रेस की जोरदार भिड़ंत हुई यात्रियों के शव आसपास पड़े हुए दिखाई दिए उसी तरह रेलवे की जब भीड़ंत हूई तो उसका आवाज भी भयंकर था इस दौरान किसी के हाथ पैर शरीर से अलग दिखाई दिए तो किसी का शव  गंभीर अवस्था में दिखाई दिए उसी तरह कई लोग अपने परिजनों को तलाश कर रहे थे। ऐसे वहां पर मौजूद यात्री है उनका कहना है।

Post a Comment

0 Comments

close