One killed in Akola railway station premises:पुरानी रंजिश के चलते रेल्वे स्थानक परिसर में एक की हत्या......हत्या में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार
अकोला- जिले मे लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है। शहर में हो रही लगातार हत्या यह चिंता का विषय बनी हुई है। उसमें कल रात हुई हत्या ने और चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि कल रात अकोला रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 पर गर्दी के समय चाकू से लगातार वार करके एक युवक की हत्या की गई। जिसके चलते रेलवे स्थानक परिसर में खलबली मच गई। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार मृतक यह गुन्हेगारी प्रवृत्ति का होने का सामने आया है।
प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार अकोला शहर के बस स्थानक के पीछे आंबेडकर नगर में अनिल नामक युवग रहता है तथा बस स्थानक परिसर में अपनी दहशत निर्माण करता था। अनिल पर इसके पहले भी कई अपराध दर्ज होने की जानकारी सूत्रों से मिली है। बस स्थानक स्थानक के बाहरी परिसर में अकोट फैल परिसर निवासी सोनू उर्फ रवि त्रिपाठी इसकी चाय की दुकान है। इस दुकान पर कुछ दिनों पहले सोनू उर्फ रवि त्रिपाठी के भाई के साथ अनिल की झगड़े हुए थे। इस झगड़े में रवि के भाई के साथ अनिल ने जोरदार मारपीट की गई थी। इस लड़ाई पर अपराध भी दर्ज किया गया था। अनिल की एवं सोनू उर्फ रवि त्रिपाठी इनका यह विवाद कल सामने आया जिसने आखिर हत्याकांड का स्वरूप ले लिया। रविवार दिनांक 11 जून की रात अनिल रेल्वे स्थानक पर होने की जानकारी रवि त्रिपाठी इन्हें मिली रवि त्रिपाठी एवं अनिल दोनों आमने सामने आने पर पुराना विवाद सामने आने पर दोनों में विवाद हुआ और विवाद का रूपांतर मारपीट में हो गया। इसमें अनिल को सोनू उर्फ रवि त्रिपाठी ने चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके चलते हैं वह खून में नहा गया और जमीन पर गिर गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलती है पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर अवस्था में घायल अनिल को अकोला के सरकारी अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अकोला उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दूधगांवकर रामदासपेठ पुलिस स्टेशन प्रभारी पुलिस निरीक्षक महेंद्र कदम तथा पुलिस कर्मचारियों घटनास्थल पर पहुंचे।
आरोपियों को इस प्रकार दबोचा गया
हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी रवि ओंकार त्रिपाठी ने स्वयं को पुलिस के पास सरेंडर कर दिया और मैंने अकेले ने हि हत्या करने का पुलिस को कहा किंतु रामदासपेठ पुलिस के प्रभारी पुलिस निरीक्षक इन्हें आरोपी त्रिपाठी के बयान पर शक आने पर स्टेशन परिसर में हत्या की जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। जिसके बाद इस हत्या में तीन और आरोपि होने का सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस निरीक्षक महेंद्र कदम द्वारा पथक गठित करके आरोपियों की तलाश में जुट गए। इस हत्या के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी सोनू गौतम बनसोडे 20 वर्षीय निवासी अकोट फाइल, अमर महेंद्र उज्जैनकर 20 वर्षीय आपातापा रोड एवं अभिजीत संभाजी हांडे वह 23 वर्ष निवासी लाडीस फैल इन्हें दबोचने में सफलता मिली इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अकोला शहर सुभाष दूधगांवकर के मार्गदर्शन में तथा अकोट फाइल पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक तथा प्रभारी थानेदार रामदासपेठ महेंद्र कदम के नेतृत्व में उप निरीक्षक नितिन सुशीर, प्रशांत इंगले, असलम शाह, गिरीश तिडके एवं छोटू पवार ने कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया व रामदासपेठ पुलिस स्टेशन मे जमा कर दिया गया। रवि त्रिपाठी एवं उपरोक्त चार आरोपियों ने मिलकर अनिल रताल की हत्या करने के सामने आया है यह किस कारण से हुई इसकी अधिक जांच पुलिस कर रही है।
0 Comments