Header Ads Widget

Akola Candle march of all political parties in the murder of a girl:अकोला की युवति कि मुंबई में हत्या प्रकरण में सर्व पक्षीय कैंडल मार्च निकाला गया

Akola Candle march of all political parties in the murder of a girl:अकोला की युवति कि मुंबई में हत्या प्रकरण में  सर्व पक्षीय कैंडल मार्च निकाला गया

अकोला- मुंबई के मरीन ड्राइव परिसर में गर्ल्स हॉस्टल में विगत मंगलवार की शाम एक युवती का शव मिलने से हलचल मच गई थी। हॉस्टल के चौथे माले पर एक रूम का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने भीतर प्रवेश किया तो युवती पर अत्याचार करके उसकी हत्या की गई हो ऐसी संभावना पुलिस द्वारा व्यक्ति की गई। मृतक युवती यह अकोला निवासी है इस घटना की अकोला में जानकारी मिलते ही शहर में गम की लहर फैल गई। मृतक यह मुंबई के बांद्रा मैं एक महाविद्यालय मे पॉलिटेक्निक की शिक्षा ले रही थी छात्रावास के एक सुरक्षा रक्षक जो हमेशा उसे परेशान करता था  इस संबंध में उसने अपने पिता को भी कहा था। 2 से 3 दिनों में वह अकोला आने वाली थी उसके लिए उसने रेलवे का टिकट भी निकाला था जिसके चलते मृतक युवती को श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए आज शाम अकोला के गांधी जवाहर बाग से अशोक वाटिका तक कैंडल मार्च निकाला गया।  अकोला निवासी युवती मुंबई के सुरक्षित समझे जाने वाले सावित्रीबाई फुले छात्रावास में रहकर शिक्षा ले रही थी। छात्रा की हत्या करने के बाद गिरफ्तारी होने के डर से उस युवक ने आत्महत्या करने की संभावना भी पुलिस ने दर्शाई है। अपनी बेटी की हत्या को छात्रावास प्रशासन जिम्मेदार है न्याय मिले तक लड़ाई शुरू रहेंगी ऐसा मृतक के पिता ने कहा तथा उन्होंने कहा कि छात्रावास के दो वार्डन इन्हें भी आरोपी बनाया जाए ऐसी मांग पालक द्वारा की गई। जब तक वार्डन इन पर अपराध दर्ज नहीं होता। तब तक लड़की का शव कब्जे में नहीं लिया जाएगा ऐसी भूमिका पालक द्वारा ली गई थी किंतु कुछ मध्यस्थी के बाद अंतिम विधि मुंबई में की गई। मृतक युवती को  आज शाम अकोला के सर्व पक्षीय पार्टी के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए गांधी जवाहर बाग से अशोक वाटिका तक कैंडल मार्च निकाला।

Post a Comment

0 Comments

close