10 trips of Bhusawal Hazrat Nizamuddin Gondwana Express canceled:भुसावल हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस की 10 फेरिया रद्द
अकोला- मध्य रेलवे के झांसी जंक्शन रेल स्थानक पर प्लेटफार्म क्रमांक 4 की दृष्टि के काम के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है. जिसके कारण उत्तर भारत में जाने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है. जिसमें अकोला रेल स्थानक से जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस की 6 फेरी 15 सितंबर से 1 अक्टूबर की कालावधि में नहीं दौड़ने वाली है जिसके कारण अकोला के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पढ़ने वाला है.
मध्य रेलवे के भुसावल मंडल कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हर शुक्रवार और रविवार को निकलने वाली 12406 हजरत निजामुद्दीन भुसावल जंक्शन गोंडवाना एक्सप्रेस 15, 17, 22, 24 और 29 सितंबर को रद्द कर दी गई है इस प्रकार मंगलवार एवं रविवार को निकलने वाली 12405 भुसावल हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 17, 19, 24, 26 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द कर दी गई है. जिसके कारण दिल्ली जाने वाले अकोला की यात्रियों को परेशानियों का सामना करने की नौबत आ गई है.
0 Comments