Header Ads Widget

Paneer eaters should be careful, Akola Food and Drug Department action: पनीर खाने वाले हो जाएं सावधान, अकोला अन्न औषधि विभाग की कार्रवाई

Paneer eaters should be careful, Akola Food and Drug Department action: पनीर खाने वाले हो जाएं सावधान, अकोला अन्न औषधि विभाग की कार्रवाई

अकोला-अन्न औषधि विभाग द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 32 000 रुपए मूल्य का 116 किलो पनीर जप्त करने की कार्रवाई की है. अकोला के नीमवाडी लग्जरी बस स्टैंड के पास सोलापुर से आने वाला पनीर का माल लेकर जाने वाले व्यक्ति का पीछा कर उसे पकड़ा गया और पनीर का नमूना लेकर बचा हुआ पनीर जप्त किया गया. इस कार्रवाई में कैलाश टेकड़ी स्थित श्री सूर्य ट्रेड्स, महसुल कॉलोनी स्थित अग्रवाल स्वीट्स का यह माल था. यह पनीर खुले स्वरूप में यातायात और भंडारण करने की बात पाई गई है . इसके अलावा संबंधित विभाग को संदेह है कि यह कम दर्जे का है जिसे लेकर पनीर को जप्त करने की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई अन्न सुरक्षा अधिकारी राव साहब वाकडे ने की. इस कार्रवाई के दौरान सहायक दुग्ध व्यवसाय अधिकारी श्री सोलंके भी उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close