Header Ads Widget

Artical Sajid Khan:लव स्टोरी:ब्लू टिक और एक खामोश मोहब्बत

Artical Sajid Khan:लव स्टोरी:ब्लू टिक और एक खामोश मोहब्बत
यह कहानी है शाहिद और शिरीन की (नाम बदले हुए) है। शाहिद एक बेहद संजीदा और तहज़ीब पसंद लड़का है जो एक इज्जत अखलाक पसंद फैमिली का लड़का है, जो शिरीन से बेपनाह मोहब्बत करता है वह एक अच्छा कारोबारी लड़का है। शिरीन के वालिद, जनाब नईम साहब, इलाके के एक इज़्ज़तदार इंसान हैं और उनका घराना अपनी शराफ़त के लिए जाना जाता है। शाहिद पिछले काफी वक्त से शिरीन को व्हाट्सएप पर अपने दिल के जज़्बात बयां करता आ रहा है। उसकी हर बात में एक अदब होता है, एक लिहाज़ होता है। लेकिन शिरीन की तरफ से हमेशा एक मुकम्मल खामोशी रही है।इस कहानी का सबसे अजीब और खूबसूरत पहलू वक्त का वो पहिया है जो कभी थमता नहीं।चाहे दिन की मसरूफ़ियत हो या रात का सन्नाटा... घड़ी की सुइयां जब रात के 9, 10, 11 और फिर देखते-देखते 12, 1 या ढाई (2:30) पर पहुंचती हैं, शाहिद के भेजे पैगाम पर नीली लकीरें (Blue Ticks) उभर आती हैं। शिरीन उन मैसेजेस को पढ़ती है—हर एक लफ्ज़ को, हर एक जज़्बात को।रात के उस सन्नाटे में, जब पूरी दुनिया सो रही होती है, उन दोनों के बीच एक अनकहा राब्ता (सम्पर्क) कायम होता है। शाहिद सोचता है कि अगर शिरीन को उसकी मोहब्बत से इंकार होता, तो वह उसे ब्लॉक कर सकती थी, या डांट सकती थी। लेकिन उसका हर मैसेज को पाबंदी से देखना, शाहिद के दिल में उम्मीद का एक चिराग रोशन रखता है। वह इसे शिरीन का 'खामोश इकरार' समझने की खता कर बैठता है। शाहिद जानता है कि शिरीन पर अपने खानदान की रिवायत और हया का पहरा है। वह शाहिद की मोहब्बत को ठुकराती भी नहीं और दुनिया के डर से अपनाती भी नहीं।कहानी का आख़िरी पन्ना (फैसला): शाहिद आज इस मोड़ पर खड़ा है जहां वह शिरीन पर कोई ज़बरदस्ती या दबाव नहीं डालना चाहता। वह अपनी मोहब्बत की गवाही शिरीन के ही दिल की अदालत में देता है। शाहिद ने अब आगे का फैसला पूरी तरह से शिरीन के अख्तियार (हाथ) में छोड़ दिया है।अगर शिरीन के दिल में भी वही तड़प है, तो वह अपनी खामोशी की ज़ंजीर तोड़े। और अगर यह सिर्फ एक हमदर्दी है, तो शाहिद उसकी खामोशी को ही उसका आख़िरी फैसला मानकर उसकी ज़िंदगी से दूर चला जाएगा। क्योंकि शाहिद के लिए शिरीन की खुशी और उसकी इज़्ज़त, खुद अपनी मोहब्बत से भी बढ़कर है।
   *साजिद खान धनपुरी*

Post a Comment

0 Comments

close