वकील वर्ग हेतु करोना वेक्सीन एवं वकील दालन उपलब्ध करने की बार असो.की मांग
अकोला-जिला न्यायालय में सेवारत समस्त वकील वर्ग के लिए इस करोना महामारी में करोना लस उपलब्ध कर
जिलाधिकारी कार्यालय में क्षतिग्रस्त हुये वकील दालन का नूतनीकरण करने की मांग अकोला बार असो.ने जिलाधिकारी को निवेदन देकर है. वकील वर्ग भी फ्रंटलाईन वॅरियर के रूप में कार्यरत होकर उनके पास दिनभर मुवक्किलों का आना जाना रहता है.िलिये उक्त वेक्सीन उन्हें कैम्प के रूप में उपलब्ध करने की मांग निवेदन में की गयी है.उसी तरह अनेक वकील जिलाधिकारी कार्यालय में कामा के लिए आते है.उनका वहा का वकील दालन अनेक वर्ष से क्षतिग्रस्त होकर जीर्ण हुवा है.उसकी रंगरंगोटी कर नूतनीकरण करने की बात भी निवेदन में कही गयी.इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने सकारात्मक पहल करते हुए निर्माणाधीन ईमारत में सौ वकील वर्ग हेतु भव्य दालन आरक्षित रखने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया.तथा 45 उम्र के वकील वर्ग हेतु कोविड वेक्सीन उपलब्ध करने की बात कही.इस शिष्ठमंडल में बार असो.के अध्यक्ष एड.राजेश जाधव उपाध्यक्ष एड.अनुप देशमुख,महिला उपाध्यक्ष एड.संगीता भाकरे,वरिष्ठ सचिव एड.सौरभ शर्मा,सहसचिव एड.पियुष देशमुख,सचिव एड.धीरज शुक्ला,एड.हेमंत मोहता,एड.रविकांत ठाकरे,एड.अकील मिश्रा,एड.शिवम शर्मा,एड.अमोल सूर्यवंशी, एड.अविनाश गीते आदी उपस्थित थे.ऐसी जानकारी एड इलियास शेखानी ने दी.
0 Comments