अकोला-विगत दिनो आयएस अधिकारीयों के तबादलें राज्य सरकार द्वारा किए गए थे। जिसमे अकोला मनपा आयुक्त निमा अरोरा को अकोला की ही जिलाधिकारी के रूप मे नियुक्त किया गया था तो तत्कालीन जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर का मनपा आयुक्त पद पर तबादला किया गया था। विंâतू उन्होंने इस पदपर रूजु होनेपर नाराजी जताई थी। जिसके बाद आखीर उनकी हिंगोली के जिलाधिकारी पद पर बदली की गई है। तथा मनपा आयुक्त पदपर गोविंद बोडके की नियुक्ती किए जाने की जानकारी सुत्रों द्वारा प्राप्त हुई है।आपकों बतादे की,१३ जुलाई को राज्य सरकार ने राज्य के २० आयएस अधिकारीयों के तबादले किए थे। जिसमे अकोला जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर इनकी अकोला मनपा आयुक्त पदपर नियुक्ती की गई थी।तथा मनपा आयुक्त नीमा अरोरा की नियुक्त अकोला के जिलाधिकारी पदपर की गई।इसप्रकार अकोला मनपा के इतिहास मे इसप्रकार की पहली ही घटना थी। जिससे पुरे महानगर मे मनपा आयुक्त व जिलाधिकारी के तबादला यह चर्चा का विषय बना हुआ था। उसी तरह २० आयएस अधिकारीयों मे हिंगोली के जिलाधिकारी पदपर गोविंद बोडके की नियुक्ती की गई थी। इसबिच जिलाधिकारी के रूप मे निमा अरोरा ने अपना पदभार संभाला विंâतू जितेंद्र पापलकर द्वारा अपना पदभार नही संभाला था। तबादलों के आदेश के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी पापलकर ने अपना रूख मुंबई की ओर किया था।उसके बाद करीब १५ दिनों के बाद भी उन्होंने आयुक्त पद का पदभार नही संभाला। उन्हें उनका तबादला दुसरी होने की प्रतीक्षा थी। आखीर उनका तबादला ३०जुलाई को हिंगोली के जिलाधिकारी के रूप मे किया गया। तथा १३ जुलाई को निकले आदेश मे गोविंद बोडके की नियुक्ती हिंगोली के जिलाधिकारी पदपर की गई थी। विंâतू अब इस पदपर जितेंद्र पापलकर को नियुक्त किया गया है। तो अकोला आयुक्त पद पर गोविंड बोडके की नियुक्ती की गई है। गोविंड बोडके यह आयएएस अधिकारी है। बहुतांश आयएएस अधिकारी अकोला मनपा मे आने को कतराते हुए दिखाई देते है।लेकीन २ आयएएस अधिकारी ने अकोला मनपा का पदभार संभाला है। जिसमे निमा अरोरा व विपीनकुमार शर्मा का समावेश है। क्यो अब गोविंद बोडके अकोला मनपा का पदभार संभालते है? इसकी ओर सभी महानगर वासीयों की नजरे टिकी हुई है।
0 Comments